जबलपुर:मध्य प्रदेश के जबलपुर शाहपुरा में मुगलवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया, जिसने सभी को हैरान कर दिया। फ्लाई ओवर के ऊपर से तेज रफ्तार मे जा रहा एक हाईवा वाहन अचानक बाउंड्री तोड़ते हुए नीचे साइड रोड पर आ गिरा। हाईवा के नीचे दबने से एक बाइक सवार की मौके पर जान चली गई, वहीं एक कार गिरे हाईवा से टकरा गई, हालांकि उसमें सवार चार लोगों को भगवान ने बाल-बाल बचा लिया। हाईवा ड्राइवर की भी मौके पर ही मौत हो गई।पाटन एसडीओपी लोकेश डाबर से मिली जानकारी अनुसार शाहपुरा थानान्तर्गत फ्लाई ओव्हर का निर्माण कार्य चल रहा था। इस दौरान निर्माण कार्य में लगा हाईवा दोपहर लगभग तीन बजे अनियंत्रित होकर साईड रोड में गिर गया। हाईवा की चपेट में रोड से गुजर रही एक मोटर साइकिल व एक कार आ गई।एमपी का मौसम, 4 फरवरी 2026: अगले 3 दिन मौसम रहेगा खराब! 28 शहरों में बारिश-ओले और बिजली का खतरा, जानें वेदर अपडेटसेकंड के अंतर से बच गई जानहाईवा की चपेट में आने के कारण मोटर साइकिल सवार नटवारा निवासी बलराम यादव उम्र 35 की घटनास्थल में मौत हो गई। कार के पिछले हिस्से से हाईवा के टकराने के कारण उसमें सवार चार व्यक्तियों को चोटें आई है। जिन्हे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है और उनकी हालत खतरे से बाहर है। कार सवार परिवार भोपाल का बताया जा रहा है।चंबल में रेत सिंडिकेट पर बिग एक्शन: डंपर-ट्राली नहीं...रेत के पहाड़ जब्त! तड़के घेरा इलाका और बुल्डोजर से जमींदोजहाईवा के नीचे बाइक सवार, कैबिन में ड्राइवर का शव फंसाघटना की जानकारी मिलने पर पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। मोटर साइकिल का शव हाईवा के नीचे तथा ड्राइवर का शव हाइवा के अंदर फंसा हुआ था। पुलिस टीम ने उन्हे बाहर निकालने के बाद पंचनामा कार्यवाही के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। हाईवा चालक की शिनाख्त नहीं हो पाई है और उनके संबंध में जानकारी एकत्र की जा रही है। पुलिस ने मर्ग कायम कर प्रकरण को विवेचना में लिया है।
मध्य प्रदेश के जबलपुर में फ्लाईओवर दुर्घटना में बाइक सवार की मौत
Navbharat Times•
Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Navbharat Times
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.