राज्यसभा चुनाव के लिए दिग्विजय सिंह मध्य प्रदेश से कांग्रेस के उम्मीदवार हो सकते हैं. यह सभावना कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने जताई है. उन्होंने कहा कि मुझे छोड़कर कोई भी राज्यसभा चुनाव में उम्मीदवार हो सकता है, मैं खुद राज्यसभा नहीं जाऊंगा. उन्होंने कहा- दिग्विजय सिंह उम्मीदवार हो सकते है, यह निर्णय पार्टी हाईकमान को लेना है.इसके अलावा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस पास होगी. उन्होंने कहा कि हॉर्स ट्रेडिंग हो रही है, यह देश के लिए गंभीर संकट का विषय है. भाजपा सभी एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की सोच राजतंत्र जैसी है, लेकिन कांग्रेस को चिंतित होने की जरूरत नहीं है. पटवारी ने कहा कि जैसे हर बार कांग्रेस मजबूत होकर आगे बढ़ी है, वैसे ही इस बार भी राज्यसभा चुनाव में पार्टी पास होगी.Indore Fire: घर जला... 'चिराग' बुझा, इंदौर आग में मां के साथ अजन्मे बच्चे की भी मौत, गर्भवती थी पुगलिया परिवार की बहू सिमरनतीसरी बार नहीं जाना चाहते दिग्विजय सिंहबता दें कि इससे पहले खुद दिग्विजय सिंह राज्यसभा नहीं जाने की बात कह चुके हैं. उन्होंने कहा था कि 'कांग्रेस नेतृत्व से यह अनुरोध किया है कि राज्यसभा का उनका वर्तमान कार्यकाल समाप्त होने के बाद उन्हें तीसरी बार उम्मीदवार नहीं बनाया जाए. राजनीति से संन्यास के फैसले पर उन्होंने कहा था कि इस तरह की चर्चा होती रहती है, आप जानते हैं कि यह कहां से आती है. बात इतनी ही है कि मैं तीसरी बार राज्यसभा नहीं जाना चाहता.''सिंधिया परिवार निगम का कर्जदार, 33.32 लाख का कर बकाया, 'माधवराव' के जन्मदिन पर आई सूची ने बढ़ाई हलचल
मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव के लिए दिग्विजय सिंह को मैदान में उतार सकती है कांग्रेस
NDTV India•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: NDTV India
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.