MP Tomorrow's Weather कल का मौसम 20 मार्च:मध्य प्रदेश में नवरात्र के पहले दिन मौसम राहत लेकर आया है। दोपहर में अधिकांश इलाकों में बादलों की आवाजाही से तेज गर्मी और चुभन से आराम मिला है। कई इलाकों में दिन के समय बारिश हुई है। बीते 24 घंटों में अनूपपुर, खंडवा एवं बुरहानपुर जिलों में बारिश आंधी और ओले भी गिरे हैं। शुक्रवार को 39 जिलों में बारिश की संभावना है। वहीं अनूपपुर, मंडला और बालाघाट जिलों में ओले गिरने का ऑरेंज अलर्ट दिया गया है।मध्य प्रदेश में मौसम के एक साथ 5 सिस्टम एक्टिव हैंIMDके अनुसार वर्तमान में देश-प्रदेश मेंमौसम के एक साथ पांच सिस्टम एक्टिवहैं। इस कारण प्रदेश में बारिश-आंधी और ओलो का असर देखने को मिलेगा। 22 मार्च के बाद से एक नया सिस्टम सक्रिय होगा।रिटायर्ड मौसम विज्ञानी डॉ. शैलेंद्र नायकके अनुसार मध्य प्रदेश में वर्तमान समय में विभिन्न ऊपरी वायु चक्रवाती परिसंचरण एवं द्रोणिका (ट्रफ) के सक्रिय होने से मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। विशेष रूप से उत्तर मध्य प्रदेश के ऊपर बने सिस्टम का प्रभाव भोपाल सहित आसपास के जिलों में देखने को मिल रहा है। प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक मौसम आंशिक रूप से अस्थिर बना रहेगा। दिन के तापमान में वृद्धि के साथ हल्की गर्मी का एहसास होगा, जबकि शाम के समय बादल छाने और कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी की संभावना बनी हुई है।डॉ. नायक के अनुसार भोपाल, विदिशा, रायसेन एवं आसपास के क्षेत्रों में दिन के समय मौसम सामान्यतः शुष्क रहेगा, लेकिन दोपहर बाद से बादलों की आवाजाही बढ़ सकती है। कुछ स्थानों पर तेज हवा के साथ धूल भरी आंधी भी चल सकती है।मौसम विभाग के संकेतों के अनुसार, 22 मार्च से एक नया कमजोर पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करेगा, जिसके प्रभाव से मध्य प्रदेश के उत्तरी हिस्सों में बादल बढ़ने और तापमान में हल्की गिरावट के साथ वर्षा की संभावना भी बन सकती है। कुल मिलाकर, भोपाल सहित मध्य प्रदेश में आने वाले दिनों में मौसम बदलता हुआ और आंशिक रूप से अस्थिर रहने की संभावना है।मौसम में बदलाव का असरदिन में गर्मी, तापमान 34–38°C के बीचशाम को बादल, गरज-चमक के आसारहवा की गति 10–20 किमी/घंटा22 मार्च के बाद मौसम में बदलाव संभवमौसम को लेकर संभावित अनुमानप्रदेश में दिन का तापमान सामान्य से थोड़ा अधिक लगभग 34°C – 38°C के आसपास रह सकता है। वहीं रात का रात का तापमान 18°C – 22°C के आसपास रहेगा। हल्की गर्मी का एहसास बढ़ेगा। बादलों और बारिश की बात करें तो उत्तर मध्य प्रदेश जिसमें ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना। भोपाल, विदिशा, रायसेन क्षेत्र में हल्के बादल आ सकते हैं वहीं कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी या गरज-चमक की संभावना, विशेषकर शाम के समय एक एक्टिविटी नजर आएगी। हवा की दिशा बदलती रहेगी (दक्षिण-पश्चिम / पश्चिमी) हवा की गति 10–20 किमी/घंटा तक रह सकती है। कुछ स्थानों पर धूल भरी हल्की आंधी भी संभव है।प्रदेश में अलग—अलग इलाकों में 22 मार्च तक बारिश—आंधी और ओले गिरेंगे। कई इलाकों में तेज आंधी—तूफान भी देखने को मिलेगा। आॅरेंज, यलो अलर्ट दिया गया है। तापमान में गिरावट देखने को मिलेगीडॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन, मौसम विज्ञानी, भोपालजोरदार बारिश से होगा नवरात्र का स्वागत! पांच मौसमी सिस्टम सक्रिय, एमपी के इन 19 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्टराजधानी भोपाल में कैसा रहेगा मौसम22 मार्च के बाद एक नया Western Disturbance आने से, प्रदेश के कुछ हिस्सों में बादल बढ़ेंगे और तापमान में हल्की गिरावट आएगी। उत्तर मध्य प्रदेश में बारिश की संभावना बढ़ेगी। राजधानी भोपाल में दिन के समय गर्म और हल्के बादल रहेंगे व शाम को गरज गरज-चमक/हल्की बूंदाबांदी संभव है। बता दें कि अगले 3-4 दिन मौसम थोड़ा अस्थिर रहेगा।
मध्य प्रदेश में सक्रिय मौसम प्रणालियों के बीच बारिश और ओलावृष्टि से राहत मिली
Navbharat Times•
Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Navbharat Times
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.