मध्य प्रदेश के सतना जिला न्यायालय परिसर को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी मिलने के बाद अफरातफरी मच गई। बम से उड़ाने की धमकी के बाद सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार गुरुवार शाम जिला अदालत की मेल आईडी पर धमकी भरा संदेश प्राप्त हुआ, जिसमें न्यायालय परिसर को विस्फोट से उड़ाने की बात कही गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गईं और पूरे परिसर की सघन तलाशी ली गई। तलाशी अभियान के दौरान फिलहाल कोई भी विस्फोटक सामग्री नहीं मिली है। एहतियात के तौर पर न्यायालय परिसर में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने बताया कि धमकी भरा मेल भेजने वाले अज्ञात व्यक्ति की पहचान कर उसे पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। मामले की जांच जारी है। तलाशी के दौरान हर कोने की बारीकी से जांच की गई, जिसमें कोर्ट रूम, कार्यालय, पार्किंग क्षेत्र और आसपास के स्थान शामिल रहे। हालांकि, अब तक की जांच में किसी भी प्रकार की विस्फोटक सामग्री बरामद नहीं हुई है, जिससे राहत की बात सामने आई है। फिर भी एहतियात के तौर पर सुरक्षा में कोई ढिलाई नहीं बरती जा रही है। प्रशासन ने न्यायालय परिसर में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया है और आने-जाने वाले लोगों की कड़ी निगरानी की जा रही है। साथ ही संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। पुलिस ने बताया कि धमकी भरा ईमेल भेजने वाले अज्ञात व्यक्ति की पहचान करने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। साइबर टीम भी इस मामले की जांच में जुटी है, ताकि मेल के स्रोत का पता लगाया जा सके। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए हर पहलू से जांच कर रही है और जल्द ही आरोपी तक पहुंचने का दावा कर रही है।
मध्य प्रदेश में सतना जिला अदालत परिसर में बम की धमकी मिली
Live Hindustan•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Live Hindustan
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.