Achira News Logo
Achira News

मध्य पूर्व में तनाव के बीच इजरायल के नेतन्याहू ने भारत के मोदी को फोन किया

ABP News
मध्य पूर्व में तनाव के बीच इजरायल के नेतन्याहू ने भारत के मोदी को फोन किया
Full News
Share:

एक तरफ मिडिल ईस्ट में ईरान और इजरायल के बीच तनाव बना हुआ है, तो वहीं इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने भारत कॉल किया है. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कॉल कर दोनों देशों के रिश्तों पर बातचीत की है. साथ ही रणनीतिक साझेदारी को लेकर भी चर्चा हुई है. 28 फरवरी 2026 को हुए ईरान पर इजरायल-यूएस के संयुक्त हमले के बाद से मिडिल ईस्ट में तनाव गहरा गया था. भारत लगातार दोनों देशों से शांति की मांग करता रहा है. दोनों देशों राष्ट्राध्यक्ष नरेंद्र मोदी और बेंजामिन ने पश्चिमी एशिया यानी मिडिल ईस्ट में हालिया घटनाओं पर चर्चा की. वे एक दूसरे से संपर्क में बने रहने के लिए सहमत हुए. फोन पर हुई बातचीत में पीएम मोदी और नेतन्याहू ने अलग-अलग क्षेत्रों में आपसी सहयोग को मजबूत करने के अपने संकल्प को दोहराया. पीएम मोदी को गुरुवार 06 अगस्त 2026 को पीएम नेतन्याहू का फोन आया. उन्होंने भारत-इजरायल स्पेशनल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप में लगातार हो रहे डेवलपमेंट का रिव्यू किया. भारत और इजरायल के बीच स्पेशल स्ट्रैटेजिक साझेदारी के स्तर पर रिश्ते हैं. यह मुख्य रूप से रक्षा, उच्च तकनीक, कृषि और गहरे रणनीतिक विश्वास पर आधारित रिश्ते हैं. दोनों देशों के बीच 1992 में औपचारिक तौर पर राजनयिक संबंध स्थापित हुए थे. कहा जाता है कि पीएम नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के दौरान इन देशों के रिश्तों को और ऊंचाई मिली है. इसी रणनीतिक साझेदारी को लेकर दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों के बीच फोन पर चर्चा हुई. दोनों देशों के बीच 1992 में एक व्यापक रणनीतिक और सैन्य साझेदारी की शुरुआत हुई थी. इसमें बड़े पैमाने पर रक्षा सहयोग, संयुक्त हाई-टेक और एआई रिसर्च समेत 3.75 बिलियन डॉलर का द्विपक्षीय व्यापार शामिल है. नवंबर 2025 एबीपी न्यूज नेटवर्क में बतौर कंसल्टेंट अपनी भूमिका निभा रहा हूं. मीडिया का अनुभव करीबन साढ़े 8 साल का है. देश के अन्य प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुका हूं. पिछले कुछ सालों में बतौर मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर, कंटेंट एडिटर, सब एडिटर और रिजनल टीवी चैनल में प्रोग्राम एग्जीक्यूटिव के तौर पर अपनी सेवाएं दी हैं. लेखन, ग्राफिक्स और वीडियो प्रोडक्शन की बारीक समझ है. नेशनल-इंटरनेशनल डेस्क की भी जिम्मेदारी संभाल चुका हैं. मजा ग्राउंड या एक्सक्लूसिव रिपोर्ट कवर करने में आता है. साल 2016 में माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी भोपाल से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया और पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा. साहित्य पढ़ना, फिल्में देखना, कहानियां-कविताएं लिखना और घूमना विशेष रुचियों में दर्ज है.

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: ABP News

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.