नई दिल्ली:भारतीय शेयर बाजार ने गुरुवार की भारी गिरावट के बाद शुक्रवार को मजबूती के साथ शुरुआत की। प्रमुख सूचकांक बीएसई सेंसेक्स और निफ्टी 50 हरे निशान में खुले। दिन में कारोबार के दौरान सेंसेक्स 1,079.15 अंक तक उछल गया था। वहीं निफ्टी 50 ने भी 300 अंक से ज्यादा की छलांग लगाई। बाजार में आज तेजी की एक बड़ी वजह मिडिल ईस्ट में तनाव कम होने की उम्मीद है, जिससे कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई।गुरुवार सुबह सेंसेक्स तेजी के साथ 74,559.38 अंक पर और निफ्टी 23,110.15 अंक पर खुला। बाद में दोनों इंडेक्स में और तेजी आ गई। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 325.72 अंकों की तेजी के साथ 74,532.96 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 50 ने भी बढ़त बनाई। यह 112.35 अंक चढ़कर 23,114.50 पर बंद हुआ। आज सुबह बाजार में आई तेजी से निवेशकों को करीब 6 लाख करोड़ रुपये का फायदा हुआ। इस तेजी के साथ बीएसई पर लिस्ट सभी कंपनियों का कुल मार्केट कैप बढ़कर करीब 432 लाख करोड़ रुपये हो गया था।निवेशकों के ₹12 लाख करोड़ स्वाहा! जान लीजिए 9 कारण जिनसे आज बाजार हुआ लहूलुहानमार्केट में तेजी के 3 बड़े कारणइजरायली प्रधानमंत्री के हालिया बयानों से संकेत मिले हैं कि ईरान के तेल और गैस बुनियादी ढांचे पर अब और हमले नहीं होंगे। इस खबर से बाजार में मौजूद डर कम हुआ है और उम्मीद लौटी है।तनाव कम होने की खबरों के बीचब्रेंट क्रूड की कीमतों में बड़ी राहतदेखी गई है। कल के 118 डॉलर प्रति बैरल के उच्चतम स्तर से गिरकर तेल 106 डॉलर पर आ गया है। यूरोप और जापान द्वारा समुद्री रास्तों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के समर्थन ने भी कीमतों को नीचे लाने में मदद की है।पिछले सत्रों में बुरी तरह टूटे हुए बैंकिंग और ऑटो सेक्टर के शेयरों में आज 'बाउंस बैक' देखा जा रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि HDFC बैंक से जुड़ी कल की चिंताएं अब शांत होती दिख रही हैं।वैश्विक संकेत मिले-जुलेएशियाई बाजारों में शुक्रवार को तेजी देखी गई, जबकि अमेरिकी बाजारों में गुरुवार को गिरावट रही। Tesla और Micron Technology के शेयरों में गिरावट के कारण वॉल स्ट्रीट दबाव में रहा।विदेशी निवेशकों की बिकवालीगुरुवार को शेयर मार्केट में बड़ी गिरावट आई थी और निवेशकों के करीब 12 लाख करोड़ रुपये डूब गए थे। गुरुवार को विदेशी निवेशकों (FPI) ने 7,558 करोड़ रुपये की बिकवाली की, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने 3,864 करोड़ रुपये की खरीदारी कर बाजार को कुछ सहारा दिया।बाजार में उम्मीद और डर का माहौलजियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के चीफ इन्वेस्टमेंट स्ट्रैटेजिस्ट वीके विजयकुमार ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से बाजार उम्मीद और डर के बीच झूल रहा है। उन्होंने कहा कि गुरुवार को सेंसेक्स में करीब 2500 और निफ्टी 50 में करीब 775 अंकों की गिरावट आई थी। इस गिरावट ने पिछले तीन दिनों की पूरी बढ़त खत्म कर दी। निकट भविष्य मेंबाजार में उतार-चढ़ावजारी रह सकता है।
मध्य पूर्व में तनाव कम होने के बीच भारतीय शेयर बाजार में जोरदार उछाल
Navbharat Times•
Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Navbharat Times
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.