Achira News Logo
Achira News

माधुरी दीक्षित के साड़ी स्टाइल सीक्रेट्स का हुआ खुलासाः अपने खुद के लुक को शानदार बनाने के लिए एक गाइड

Navbharat Times
माधुरी दीक्षित के साड़ी स्टाइल सीक्रेट्स का हुआ खुलासाः अपने खुद के लुक को शानदार बनाने के लिए एक गाइड
Full News
Share:

साड़ी को किसी भी मौके पर पहना जा सकता है। तभी आम महिलाओं से लेकर एक्ट्रेस तक, सभी साड़ी पहनकर सजती हैं। लेकिन सबके साड़ी वाले लुक माधुरी दीक्षित की तरह शानदार नहीं बन पाते हैं। वो 58 की उम्र में भी साड़ी पहनकर सजती हैं तो कमाल की नजर आती हैं। नयी फोटोज नें भी माधुरी ने हरी साड़ी को स्टाइल करने का परफेक्ट तरीका दिखाया है।दरअसल, माधुरी अपनी साड़ी को हमेशा एक परफेक्ट ब्लाउज के साथ पेयर करती हैं। साथ में उनकी साड़ी का फैब्रिक और डिजाइन भी ऐसा होता है कि लुक में एलिगेंस जुड़ जाता है। इन सबके अलावा एक और पॉइंट ये भी है कि एक्ट्रेस अपनी साड़ियों पर दिल खोलकर पैसे खर्च करती हैं।माधुरी की ग्रीन साड़ी की कीमत भी लाखों में है। चलिए जानते हैं कि एक्ट्रेस की साड़ी में क्या खास है और महिलाएं कैसे माधुरी की तरह अपने साड़ी वाले लुक को बेस्ट बना सकती हैं। (फोटो साभार: इंस्टाग्राम@madhuridixitnene)माधुरी दीक्षित का ग्रीन साड़ी लुकवैसे तो माधुरी हर बार अलग-अलग लेबल के आउटफिट में दिखती हैं। लेकिन अक्सर उनकी साड़ी jayanti reddy के लेबल की ही होती हैं। कुछ समय पहले उनको इसी लेबल की एक अलग ग्रीन साड़ी में भी देखा जा चुका है।लेटेस्ट ग्रीन साड़ी की बात करें तो लेबल की ऑफिशियल वेबसाइट पर इस ग्रीन Zariya साड़ी के साथ कोई और ब्लाउज दिया गया है। लेकिन माधुरी ने अलग डिजाइन वाला ब्लाउज पेयर करके लुक को कंप्लीट बनाया है।कितने लाख है साड़ी की कीमत?​माधुरी के साड़ी वाले लुकइसलिए हटकर होते हैं क्योंकि वो साड़ी पर हुई डीटेलिंग और डिजाइन हमेशा खास चुनती हैं। तभी उनकी साड़ियों की कीमत लाखों में होती है। इस बार भी उन्होंने जो साड़ी पहनी उसकी ऑफिशियल वेबसाइट पर, 219,900 रुपये कीमत दी गई है। प्राइज इसलिए ज्यादा है क्योंकि साड़ी को सुदंर बनाने के लिए हाथ से एम्ब्रॉयडरी करते हुए सजाया गया है।हैवी ब्लाउज ने फैंसी बनाया लुकमाधुरी ने अपनेसाड़ी वाले लुकको हैवी ब्लाउज पहनते हुए कंप्लीट बनाया। साड़ी के बॉर्डर की तरह ब्लाउज पर भी जरदोजी वाला काम हुआ है। नेकलाइन यूनिक डिजाइन वाली रखी गई है। जबकि स्लीव्स हाफ लेंथ नजर आ रही हैं। फूलों जैसे कई बारीक-बारीक पैटर्न ब्लाउज पर जोड़े गए हैं। साथ में सितारों को जोड़कर भी लुक में शाइन ऐड की गई है।सिल्क बेस साड़ी का बॉर्डर है खासमाधुरी की साड़ी तो प्लेन है। लेकिन इसका ग्रीन कलर और सिल्क वाला फैब्रिक लुक में शाइन जोड़ रहा है। तभी सिंपल साड़ी भी अट्रैक्टिव दिख रही है। वहीं, साड़ी का मोटा बॉर्डर भी एलिगेंट दिखा जिसपर जरदोजी वाला काम हुआ है। साड़ी के बॉर्डर पर एक-एक डिजाइन को बारीकी के बनाते हुए सीक्वेंस वर्क से सजाया गया है। तब जाकर हसीना का लुक परफेक्ट बन रहा है।हरी साड़ी के साथ कौन-से रंग के ब्लाउज अच्छे लगते हैं?​सुंदर- सी हरी साड़ीके साथ मैचिंग बेस वाला ब्लाउज तो सुंदर लगता ही है। लेकिन साथ में आप कुछ और ऑप्शन भी ट्राई करते हुए अपने लुक को खास बना सकती हैं। जैसे -गोल्डन ब्लाउज चुनकर शादी-पार्टी में रॉयल लुक ले सकती हैं।मैजेंटा और पिंक ब्लाउज चुनकर लुक में कॉन्ट्रास्ट क्रिएट करें।डार्क ग्रीन आउटफिट के साथ नेवी ब्लू ब्लाउज एलिगेंट लगते हैं।वाइट बरगंडी और वाइन कलर भी एक अच्छा कलर ऑप्शन हो सकता है।साड़ी और ब्लाउज के साथ-साथ आपको एक फैंसी लुक के लिए जूलरी भी एलिगेंट पेयर करनी होगी। अगर आप नेकपीस नहीं पहनना चाहती हैं तो कानों में इयररिंग्स पहन सकती हैं।ये वाला साड़ी लुक भी है सुंदर, देखें फोटोज​View this post on InstagramA post shared by Madhuri Dixit (@madhuridixitnene)​मोटे बॉर्डर वाली साड़ी पहनने के फायदे जानेंमोटा बॉर्डर हो तो सिंपल साड़ी भी आसानी से रॉयल लुक देती है और फैंसी दिखती है।साड़ी की ड्रेपिंग को भी फिनिशंग मिल जाती है।बॉर्डर वाली साड़ी जड़ी हुई साड़ी के मुकाबले लाइटवेट होती हैं।इनको पहनकर बॉडी शेप भी बैलेंस्ड दिखती है।साड़ी का बॉर्डर सुंदर हो तो लाइट जूलरी पेयर करने से भी लुक कंप्लीट बन जाता है।​

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Navbharat Times

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.

माधुरी दीक्षित के साड़ी स्टाइल सीक्रेट्स का हुआ खुलासाः अपने खुद के लुक को शानदार बनाने के लिए एक गाइड | Achira News