घटना की सूचना मिलते ही सैकड़ों ग्रामीण मौके पर जमा हो गए और सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना पर मढ़ौरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कराने का प्रयास किया। बाद में एसडीपीओ-1 सुविदर कुमार दास भी पहुंचे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अमनौर, मकेर, गौरा और भेल्दी थाने की पुलिस को भी बुलाया गया। ग्रामीण पुलिस अधीक्षक भी मौके पर पहुंचे, लेकिन प्रदर्शनकारी एसएसपी को बुलाने की मांग पर अड़े रहे। इस दौरान एफएसएल टीम ने घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए।विज्ञापनप्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बिट्टू कुमार तेजपुरवा चौक स्थित एक पान दुकान पर सिगरेट पी रहा था। तभी एक बाइक पर सवार तीन अपराधी वहां पहुंचे और सामने से उसके सिर में गोली मार दी। गोली लगते ही वह जमीन पर गिर पड़ा। वारदात के बाद उसकी अंगुलियों के बीच जलती हुई सिगरेट फंसी रह गई, जिसने पूरे घटनाक्रम को और भी भयावह बना दिया।विज्ञापनघटना की गंभीरता को देखते हुए सारण के वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार स्वयं घटनास्थल पहुंचे। उन्होंने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। एसएसपी ने लोगों से संयम बरतने और पुलिस जांच में सहयोग करने की अपील की। इसके बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ और पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया।प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे रुपये के लेन-देन का विवाद सामने आ रहा है। बताया जा रहा है कि दो दिन पहले भी बिट्टू कुमार का इसी मुद्दे को लेकर विवाद हुआ था। यह भी जानकारी मिली है कि वह बजाज फाइनेंस के पर्सनल लोन सेक्टर में कार्यरत था। पुलिस इस पहलू पर भी जांच कर रही है कि कहीं फाइनेंस के काम से जुड़े किसी विवाद के कारण तो वारदात नहीं हुई।यह भी पढ़ें:पीके की जीत पर सियासी प्रतिक्रियाओं की बौछार, BJP ने मानी हार तो विपक्ष ने बताया बदलाव का संकेतपुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। सूत्रों के अनुसार, फुटेज में कुछ संदिग्ध दिखाई दिए हैं, जिनके आधार पर पहचान की प्रक्रिया चल रही है। मृतक की मां ने भी पुलिस को कुछ संदिग्ध लोगों के नाम बताए हैं। पुलिस ने संदेह के आधार पर एक-दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। घटना के कारण करीब दो घंटे तक छपरा-मढ़ौरा मुख्य मार्ग पर यातायात बाधित रहा, जिसे बाद में बहाल कराया गया।
मधौरा में अपराधियों द्वारा एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या किए जाने के बाद ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया
Amar Ujala•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Amar Ujala
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.