Achira News Logo
Achira News

मिनी कूपर एस विक्ट्री एडिशन भारत में लॉन्चः ऐतिहासिक मोंटे कार्लो रैली जीत के लिए एक श्रद्धांजलि

Live Hindustan
मिनी कूपर एस विक्ट्री एडिशन भारत में लॉन्चः ऐतिहासिक मोंटे कार्लो रैली जीत के लिए एक श्रद्धांजलि
Full News
Share:

ब्रिटिश स्टाइल और स्पोर्टी परफॉर्मेंस का शानदार मेल पेश करते हुए मिनी(Mini)ने भारत में अपनी खास एडिशन कार मिनी कूपर S विक्ट्री एडिशन(Mini Cooper S Victory Edition)लॉन्च कर दी है। इसकी कीमत ₹57.50 लाख (एक्स-शोरूम) रखी गई है और यह एक लिमिटेड एडिशन मॉडल है, जो 1965 के ऐतिहासिक मोंटी कार्लो रैली(Monte Carlo Rally)जीत को ट्रिब्यूट देता है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं। ₹ 44.9 - 55.9 लाख ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं ₹ 53 लाख ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं ₹ 54.9 लाख ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं ₹ 21.89 - 26.79 लाख ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं ₹ 18.9 - 27.65 लाख ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं 18-इंच का JCW अलॉय व्हील्स डिजाइन की बात करें तो यह कार पहली नजर में ही दिल जीत लेती है। इसका चिली रेड(Chilli Red)कलर, सफेद स्ट्राइप्स और ‘52’ रेसिंग नंबर इसे एकदम रेसिंग कार जैसा लुक देते हैं। साथ ही ‘1965’ बैज और 18-इंच JCW अलॉय व्हील्स इसकी स्पोर्टी पहचान को और मजबूत बनाते हैं। इसका पैनोरमिक ब्लैक रूफ इसे और प्रीमियम टच देता है। इंटीरियर में भी कंपनी ने रेट्रो और मॉडर्न का बेहतरीन कॉम्बिनेशन दिया है। इसमें JCW स्पोर्ट सीट्स, 1965 बैजिंग और बड़ा 240mm का गोल OLED टचस्क्रीन मिलता है, जो नए मिनी OS9(Mini OS 9)पर चलता है। इसके अलावा हर्मन कॉर्डन(Harman Kardon)साउंड सिस्टम, हेडअप डिस्प्ले, एम्बिएंट लाइटिंग और वायरलेस चार्जिंग जैसे फीचर्स इसे हाई-टेक बनाते हैं। परफॉर्मेंस के मामले में भी मिनी कूपर S विक्टरी एडिशन(Mini Cooper S Victory Edition)किसी से कम नहीं है। इसमें 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 204 hp की पावर और 300 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह कार सिर्फ 6.6 सेकेंड में 0-100 किमी./घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है और इसकी टॉप स्पीड 242 किमी./घंटा है। सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो इसमें मल्टीपल एयरबैग्स, ABS, डायनामिक स्टेबिलिटी कंट्रोल और पार्किंग असिस्ट जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं, जो ड्राइव को सुरक्षित और आसान बनाते हैं। मिनी कूपर S विक्टरी एडिशन(Mini Cooper S Victory Edition)उन लोगों के लिए एक परफेक्ट कार है, जो यूनिक डिजाइन, रिच हेरिटेज और दमदार परफॉर्मेंस का कॉम्बिनेशन चाहते हैं। यह सिर्फ एक कार नहीं, बल्कि एक स्टाइल स्टेटमेंट है।

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Live Hindustan

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.

मिनी कूपर एस विक्ट्री एडिशन भारत में लॉन्चः ऐतिहासिक मोंटे कार्लो रैली जीत के लिए एक श्रद्धांजलि | Achira News