Achira News Logo
Achira News

मुनव्वर राणा की बेटी ने पति और ससुर के खिलाफ दर्ज कराया तीन तलाक का मामला

NDTV India
मुनव्वर राणा की बेटी ने पति और ससुर के खिलाफ दर्ज कराया तीन तलाक का मामला
Full News
Share:

लखनऊ:दिवंगत शायर मुनव्वर राणा की बेटी हिबा राणा ने तीन तलाक का मुकदमा दर्ज कराया हैं. हिबा ने अपनी पति और ससुर पर नामजद FIR दर्ज कराई हैं. आरोप है कि शादी के बाद से ही इनकी डिमांड बढ़ती जा रही थी, जिसे हिबा के घरवालों ने पूरा भी किया है. लेकिन हर बार मांग पूरी होने पर नई डिमांड ससुराल पक्ष के द्वारा की जाती रही. विरोध करने पर कई बार मारपीट भी की गई है. हिबा का आरोप है कि उसके पति ने उसे तीन बार तलाक बोलकर घर से निकाल दिया. हिबा की तरफ से लखनऊ के सहादतगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया है. SHO का कहना है कि BNS की गंभीर धाराओंमें मुकदमा दर्ज है जांच की जा रही है.मुनव्वर राणा की बेटी ने दर्ज कराया केसदरअसल मुनव्वर राणा की बेटी यूपी की राजधानी लखनऊ के करीमगंज इलाके की रहती है. उन्होंने पति और ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट और तीन तलाक देने का आरोप लगाया है. मुनव्वर राणा की बेटी ने सआदतगंज थाने में शिकायत दर्ज कराया है. पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है.2013 में हुई थी शादी, बताया- जेवरात और 10 लाख रुपए दहेज भी दिएपीड़िता ने बताया कि उसका विवाह 19 दिसंबर 2013 को सैय्यद मोहम्मद साकिब पुत्र सैय्यद हसीब अहमद निवासी सकीरये हाउस, करीमगंज से सुन्नी रीति-रिवाज से हुआ था. शादी के समय पीड़िता के पिता व परिजनों ने सोने-हीरे के आभूषण और करीब 10 लाख रुपये नकद दहेज में दिए थे.पीड़िता ने कहा- 20 लाख रुपए और फ्लैट की मांगआरोप है कि शादी के बाद ससुराल पहुंचते ही पति और ससुर द्वारा अतिरिक्त दहेज की मांग शुरू कर दी गई. पीड़िता से 20 लाख रुपये और फ्लैट की मांग की जाती थी. वैवाहिक जीवन बचाने के लिए कई बार मायके पक्ष ने मांग पूरी भी की. इस दंपति से दो संतानें हैं—एक बेटा सैय्यद फवाज और एक बेटी हय्याम फातिमा.पीड़िता का आरोप है कि पति आए दिन उसके साथ मारपीट करता था और कई बार जान से मारने का प्रयास भी किया गया. ससुर द्वारा भी लगातार दहेज की मांग कर मानसिक प्रताड़ना दी जाती थी.बच्चों को कमरे में बंद कर मुझे धक्के मारकर घर से निकाल दियाः पीड़ितापीड़िता ने बताया कि 9 अप्रैल 2025 को पति सैय्यद मोहम्मद साकिब ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए बेरहमी से मारपीट की. इसी दौरान जब उसकी बहन आर्शिया राना उर्फ टीना मिलने ससुराल पहुंची तो पति और अधिक उग्र हो गया. आरोप है कि पति ने तीन बार तलाक कहते हुए पीड़िता को घर से धक्के मारकर निकाल दिया और दोनों बच्चों को कमरे में बंद कर दिया.पीड़िता ने मामले में कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस से शिकायत की है. पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है, जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: NDTV India

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.

मुनव्वर राणा की बेटी ने पति और ससुर के खिलाफ दर्ज कराया तीन तलाक का मामला | Achira News