Jharkhand Weather:झारखंड में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है और प्री-मानसून गतिविधियां पूरी तरह सक्रिय हो चुकी हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, जिससे गर्मी से राहत मिली है। सबसे अधिक वर्षा लातेहार में 70.5 मिमी रिकॉर्ड की गई, जबकि तेनुघाट में 22.4 मिमी बारिश हुई।8 मई तक बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनीदिन में तेज धूप के बाद देर रात रांची, रामगढ़, चतरा, गढ़वा, हजारीबाग, लातेहार और लोहरदगा समेत कई जिलों में तेज आंधी और बारिश हुई। इस बदलाव के कारण तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। मौसम विज्ञान केंद्र, रांची ने 8 मई तक राज्य में बारिश, वज्रपात, तेज हवा और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। 5 मई के लिए पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसांवा, खूंटी, रांची, रामगढ़, धनबाद और बोकारो जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी, गर्जन के साथ भारी बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है।मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। सोमवार को राज्य का सर्वाधिक तापमान डालटनगंज में 39.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम तापमान कांके में 17.2 डिग्री सेल्सियस रहा। रांची का अधिकतम तापमान 34.4 और न्यूनतम 19.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जमशेदपुर, धनबाद, बोकारो, देवघर और कोडरमा सहित कई जिलों में तापमान में 2 से 4 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई है।लोगों को सतर्क रहने की सलाहमौसम विभाग ने खराब मौसम के दौरान लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। खुले मैदान, पेड़ों के नीचे और बिजली के खंभों के पास खड़े होने से बचने को कहा गया है। साथ ही, ओलावृष्टि और तेज हवा से फसलों को नुकसान होने की आशंका जताई गई है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोनिक सकुर्लेशन और टफर् लाइन के प्रभाव से यह स्थिति बनी है। 6 और 7 मई को कुछ जिलों में भारी बारिश की संभावना है, जबकि 8 मई के बाद तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो सकती है।और ये भी पढ़ेझारखंड में बदला मौसम, कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट; जानें अगले 5 दिनों का हालझारखंड के लातेहार के जंगल में दो महिलाओं के शव मिले, जंगली भैंसे के हमले का संदेह7 मई को थी बेटी की शादी, कार्ड बांटने निकले शिक्षक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत; परिवार में मचा...
मानसून पूर्व गतिविधियाँ झारखंड में गर्मी से राहत लाती हैं
Punjab Kesari•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Punjab Kesari
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.