देश की मुख्य विपक्षी राजनीतिक पार्टी कांग्रेस मानसून सत्र के दौरान संसद के निचले सदन यानी लोकसभा में अपनी पूरी ताकत दिखाने की तैयारी कर रही है. कांग्रेस ने शुक्रवार (7 अगस्त, 2026) को अपने सभी लोकसभा सांसदों के लिए थ्री-लाइन व्हिप जारी किया है. जिसके तहत पार्टी ने अपने सभी सांसदों को सदन में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है. लोकसभा में कांग्रेस संसदीय दल (CPP) के मुख्य सचेतक यानी चीफ व्हिप कोडिकुन्निल सुरेश ने शुक्रवार (7 अगस्त, 2026) को अपने सभी लोकसभा सांसदों के लिए थ्री-लाइन व्हिप जारी किया. इसमें उन्होंने सभी सांसदों को निर्देश दिया है कि वे सोमवार से बुधवार तक यानी 10, 11 और 12 अगस्त को सुबह 11 बजे से सदन में अनिवार्य रूप से मौजूद रहें. इस दौरान सदन में बहुत ही महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की जाएगी. इसके साथ ही, यह भी कहा गया है कि किसी भी स्थिति में उनकी अनुपस्थिति को स्वीकार नहीं किया जाएगा. Congress has issued a three-line whip for all its Lok Sabha MPs, asking them to remain present in the House from 11 am onwards on Monday, Tuesday, and Wednesday, August 10, 11, and 12, without fail pic.twitter.com/nGOg48asFG नोटिस में कहा गया, ‘लोकसभा में सोमवार, मंगलवार और बुधवार यानी 10, 11 और 12 अगस्त, 2026 को बहुत ही महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी. लोकसभा में कांग्रेस पार्टी के सभी सदस्यों से अनुरोध किया जाता है कि वे तीनों दिन सुबह 11 बजे से लेकर सदन की कार्यवाही के स्थगित होने तक अनिवार्य रूप से सदन में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करेंगे और पार्टी के रुख का समर्थन करेंगे. इसे बहुत ही महत्वपूर्ण निर्देश माना जाए.’ वहीं, दूसरी तरफ केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के सभी सांसदों को भी सोमवार (10 अगस्त, 2026) से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हीं रहने का निर्देश दिया गया है. हालांकि, इसे लेकर अभी तक कोई व्हिप जारी नहीं किया गया है, लेकिन इस पूरे घटनाक्रम को विदेशी अंशदान (विनियमन) संशोधन विधेयक यानी FCRA अमेंडमेंट बिल को संसद में पेश करने, उसपर चर्चा करने और उसे संसद से पारित करवाने की तैयारी के तौर पर देखा जा रहा है. पिछले करीब पांच सालों से भारतीय मीडिया का हिस्सा हैं. अक्टूबर, 2024 से एबीपी न्यूज नेटवर्क में बतौर हिंदी कंसल्टेंट राइटर के तौर पर भूमिका निभा रहे हैं. प्रिंट मीडिया के साथ अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत की है और आज डिजिटल मीडिया में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय डेस्क पर लेखन कार्य कर रहे हैं. साल 2020 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के नोएडा कैंपस से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री हासिल की. क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति, चुनाव और सामाजिक विषयों पर खबरें लिखते रहे हैं. तथ्यों की गहराई और भाषा की संवेदनशीलता पर हमेशा बेहतर करने की कोशिश है. स्केचिंग, पेटिंग, फिल्में देखना, शायरी-कविताएं लिखना और घूमना बहुत ज्यादा पसंद है. हां, एनडीए के सभी सांसदों को भी 10 अगस्त से दिल्ली में रहने का निर्देश दिया गया है। हालांकि, इसे लेकर अभी तक कोई व्हिप जारी नहीं किया गया है।
मानसून सत्र से पहले कांग्रेस ने सांसदों को तीन पंक्ति का व्हिप जारी किया
ABP News•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: ABP News
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.