Achira News Logo
Achira News

मुंबई इंडियंस की प्लेऑफ की उम्मीदेंः लखनऊ सुपर जायंट्स को हराने के बाद एक छोटा मौका

Zee News Hindi
मुंबई इंडियंस की प्लेऑफ की उम्मीदेंः लखनऊ सुपर जायंट्स को हराने के बाद एक छोटा मौका
Full News
Share:

Mumbai Indians IPL 2026 Playoff Scenario:आईपीएल 2026 अपने आखिरी फेज में है. इस सीजन 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने शुरुआती मैचों में निराश किया. हालांकि अभी तक वो प्लेऑफ की रेस से बाहर नहीं हुई है. 4 मई की रात वानखेड़े के मैदान पर लखनऊ सुपर जायंट्स को 6 विकेट से मात देकर मुंबई ने अपने आप को प्लेऑफ की रेस में जिंदा रखा है. लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ 6 विकेट की धमाकेदार जीत के बाद हर कोई जानना चाहता है कि आखिर कैसे मुंबई टॉप 4 में एंट्री कर सकती है? यह कैसे संभव होगा, क्योंकि टीम 10 में से 7 मैच हार चुकी है. आइए जानते हैं पूरा गणित.. सबसे पहले बात करते हैं मुंबई के प्रदर्शन की. हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली ये टीम कागजों पर जितना मजबूत दिख रही थी, लेकिन मैदान पर फ्लॉप रही. टीम अब तक 10 मैच खेल चुकी है और 7 अंकों के साथ अंक तालिका में 9वें नंबर पर है. एमआई ने सिर्फ 3 मैच जीते हैं. खराब शुरुआत के कारण टीम अंक तालिका में पिछड़ गई थी, लेकिन लखनऊ के खिलाफ मिली तीसरी जीत ने उम्मीद की एक बारीक किरण दिखाई है. मुंबई प्लेऑफ में तभी पहुंच सकती है जब वो यहां से चमत्कार करे और किस्मत का भी पूरा साथ मिले. मतलब ये कि मुंबई जो चाहे वो जीते. क्योंकि प्लेऑफ का रास्ता बेहद चुनौतीपूर्ण है. मुंबई को अभी 4 मैच और खेलने हैं. उसे अगले मैचों में RCB, PBKS, KKR, RR के खिलाफ हर हाल में जीत चाहिए और जीत भी बड़ी होनी चाहिए, ताकि उसका नेट रन रेट भी सुधरे. ऐसा हुआ तो मुंबई अधिकतम 14 अंकों तक पहुंच पाएगी. फिलहाल टॉप-5 टीमों के पास 12 या उससे अधिक अंक हैं. ऐसे में मुंबई को दुआ करनी होगी कि इनमें से कम से कम 2 टीमें अपने बाकी मैचों में खराब प्रदर्शन करें और 14 अंकों से आगे न बढ़ पाएं. ऐसा हुआ तो नेट रन रेट के आधार पर टॉप 4 का फैसला होगा और मुंबई की किस्मत चमक सकती है. कुल मिलाकर मुंबई को अब भगवान भरोसे रहना है. ये भी पढ़ें:MI vs LSG: रोहित के आते ही मुंबई ने तोड़ी हार की बेड़ियां, हार्दिक के बिना जीती मुंबई, लखनऊ की बत्ती गुल

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Zee News Hindi

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.

मुंबई इंडियंस की प्लेऑफ की उम्मीदेंः लखनऊ सुपर जायंट्स को हराने के बाद एक छोटा मौका | Achira News