Mumbai Indians IPL 2026 Playoff Scenario-5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस का सफर आईपीएल 2026 में बेहद निराशाजनक रहा है। अभी तक खेले 10 मुकाबलों में एमआई को 7 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है, वहीं तीन मैचों में उन्हें जीत मिली है। मुंबई को तीसरी जीत लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ सोमवार, 4 मई को नसीब हुई। एमआई अपने खराब प्रदर्शन की वजह से आईपीएल 2026 प्लेऑफ की दौड़ में काफी पिछड़ गई है, मगर एलएसजी के खिलाफ मिली जीत ने उम्मीद की किरण दिखाई है। ऐसे में फैंस जानना चाहते हैं कि क्या मुंबई इंडियंस के पास अभी भी प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने का मौका है? अगर हां तो कैसे, आईए जानते हैं- मुंबई इंडियंस को आईपीएल 2026 में अभी चार और मैच खेलने हैं। एमआई का अगला मैच डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी से 10 मई को है, इसके बाद टीम पंजाब किंग्स से 14 मई, कोलकाता नाइट राइडर्स से 20 मई और राजस्थान रॉयल्स से 24 मई को भिड़ेगी। मुंबई इंडियंस की गाड़ी आईपीएल 2024 में अब 14 अंकों से आगे नहीं बढ़ सकती है। ऐसे में उन्हें बचे चारों मुकाबलों में हर हाल ही में जीत दर्ज करने की जरूरत है, साथ ही उन्हें अपना नेट रन रेट सुधारने पर भी ध्यान देना होगा। अगर मुंबई अपने बचे सभी चार मैच जीतती है तो वह अधिकतम 14 अंकों तक पहुंच पाएगी, मगर इसके बाद भी उनकी किस्मत उनके हाथ नहीं रहेगी। दरअसल, टूर्नामेंट में 5 टीमें फिलहाल ऐसी हैं जिनके खाते में अभी ही 12 या उससे अधिक अंक है, ऐसे में उन्हें 14 अंकों तक पहुंचने के लिए 1-1 मैच ही जीतने की जरूरत है। मुंबई इंडियंस को अपने सभी चार मुकाबले जीतने के बाद यह दुआ करनी होगी कि इन टॉप-5 में से किन्हीं दो टीमों की गाड़ी 14 अंकों से आगे नहीं बढ़े। अगर ऐसा होता है तो प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने का फैसला नेट रन रेट के आधार पर होगा। टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी लखनऊ सुपर जाएंट्स ने निकोलस पूरन की धमाकेदार पारी के दम पर 228 रन बोर्ड पर लगाए। पूरन ने 21 गेंदों पर 63 रन बनाए, वहीं मार्श ने 44 रनों का योगदान दिया। इस स्कोर का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस को रोहित शर्मा और रियान रिकेल्टन की जोड़ी ने शानदार शुरुआत देते हुए पहले विकेट के लिए 143 रन जोड़े। रिकेल्टन ने 83 तो रोहित शर्मा ने 84 रन बनाए। नमन धीर ने 12 गेंदों पर नाबाद 23 और विल जैक्स ने 4 गेंदों पर नाबाद 10 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। मुंबई ने 8 गेंदें और 6 विकेट रहते यह मैच जीता।
मुंबई इंडियंस के प्लेऑफ की संभावनाएँ खतरे में हैं क्योंकि सीज़न समापन के करीब है
Live Hindustan•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Live Hindustan
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.