Achira News Logo
Achira News

मुंबई इंडियंस ने टॉस जीता, आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करने का फैसला किया

Navbharat Times
मुंबई इंडियंस ने टॉस जीता, आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करने का फैसला किया
Full News
Share:

मुंबई:इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 47वें मैच में सोमवार को मुंबई इंडियंस (एमआई) ने लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है। इस मुकाबले में हार्दिक पांड्या के स्थान पर सूर्यकुमार यादव एमआई की कमान संभाल रहे हैं। इसके साथ ही रोहित शर्मा की प्लेइंग इलेवन में वापसी हुई है। दूसरी ओर, एलएसजी तीन बदलावों के साथ उतर रही है।मुंबई इंडियंस 9 में से 7 मुकाबले गंवाकर पॉइंट्स टेबल में 9वें पायदान पर मौजूद है। वहीं, लखनऊ सुपर जायंट्स 8 में से 6 मैच गंवाकर 10वें स्थान पर मौजूद है। यह टीम पिछले 5 मैच गंवा चुकी है।सूर्या ने टॉस के वक्त क्या कहा?वानखेड़े स्टेडियम में टॉस जीतने के बाद एमआई के कार्यवाहक कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा, 'हम पहले गेंदबाजी करना चाहेंगे। पिच अच्छी लग रही है, आज रात थोड़ी उमस भी है। हमने देखा है कि दूसरी पारी में पिच बेहतर हो जाती है। हार्दिक की तबीयत आज ठीक नहीं है, इसलिए मैं उनकी जगह (बतौर कप्तान) ले रहा हूं। बोल्ट की जगह कॉर्बिन आए हैं, और रोहित वापस आ गए हैं।' ऐसी खबर है कि हार्दिक बैक स्पेज्म की वजह से यह मुकाबला नहीं खेल रहे हैं।बता दें कि रोहित शर्मा इस मैच में बतौर इम्पैक्ट प्लेयर खेलने वाले हैं। वह दूसरी पारी में हमको मुंबई इंडियंस के लिए पारी का आगाज करते हुए नजर आएंगे।लखनऊ ने भी किए टीम में बदलावएलएसजी के कप्तान ऋषभ पंतने कहा, 'टॉस जीतकर हम भी यही (गेंदबाजी) करते। यह बैटिंग के लिए एक अच्छी विकेट है। आप कोई भी टारगेट चेज कर सकते हैं। हमने काफी सोच-विचार किया है। हमारे लिए यह एक मुश्किल सीजन रहा है। इंग्लिस टीम में आए हैं, जबकि मुकुल बाहर गए हैं और रघुवंशी टीम में आए हैं। बॉलिंग के बारे में हम बाद में फैसला करेंगे।'मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग 11लखनऊ सुपर जायंट्स:मिचेल मार्श, एडेन मार्कराम, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), जोश इंग्लिस, निकोलस पूरन, अक्षत रघुवंशी, हिम्मत सिंह, मोहम्मद शमी, मोहसिन खान, अवेश खान और प्रिंस यादव।इम्पैक्ट प्लेयर-एम सिद्धार्थ, दिग्वेश सिंह राठी, मयंक यादव, शाहबाज अहमद, अब्दुल समद।मुंबई इंडियंस:रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, विल जैक, राज बावा, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, एएम गजनफर और रघु शर्मा।इम्पैक्ट प्लेयर-रोहित शर्मा, मयंक रावत, रॉबिन मिंज, शार्दुल ठाकुर, ट्रेंट बोल्ट।

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Navbharat Times

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.

मुंबई इंडियंस ने टॉस जीता, आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करने का फैसला किया | Achira News