Achira News Logo
Achira News

मुंबई इंडियंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स पर बड़ी जीत के साथ वापसी की

Dainik Bhaskar
मुंबई इंडियंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स पर बड़ी जीत के साथ वापसी की
Full News
Share:

मुंबई इंडियंस की टीम जीत की राह में लौट आई है। सोमवार को टीम ने IPL में अपना सबसे बड़ा रन चेज किया। लेकिन, लखनऊ सुपर जायंट्स पर जीत के बावजूद मौजूदा सीजन के पॉइंट्स टेबल में मुंबई की स्थिति में बदलाव नहीं हुआ। टीम अब भी 9वें स्थान पर है। वानखेड़े स्टेडियम में टॉस हारकर बैटिंग कर रही लखनऊ ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 228 रन बनाए। मुंबई ने 229 रन का टारगेट 18.4 ओवर में 4 विकेट पर हासिल कर लिया। विल जैक्स ने आवेश खान की बॉल पर छक्का मारकर टीम को जीत दिला दी।मैच का स्कोरबोर्ड पॉइंट्स टेबल की मौजूदा सिचुएशन मुंबई लगातार 3 हार के बाद जीती मुंबई इंडियंस ने मौजूदा सीजन में लगातार तीन हार के बाद जीत का स्वाद चखा है। वहीं, लखनऊ की टीम ने लगातार छठा मैच गंवाया है। चेन्नई प्लेऑफ की रेस में कायममौजूदा सीजन में धोनी के बिना खेल रही चेन्नई प्लेऑफ की रेस कायम है। उसने अब तक 9 मैच खेले हैं और 4 जीत के सहारे 8 अंक हासिल किए हैं। टीम को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए बाकी के सभी मुकाबले जीतने होंगे। हारने की स्थिति में टीम को अन्य टीमों के प्रदर्शन निर्भर रहना होगा। दिल्ली के लिए हर मैच जीतना जरूरीअक्षर पटेल की कप्तानी वाली दिल्ली ने भी 9 मैचों में 8 अंक हासिल कर लिए हैं। लेकिन, टीम खराब नेट रन रेट कारण के कारण चेन्नई से एक पायदान नीचे हैं। दिल्ली को भी अभी 5 मैच खेलने हैं। टीम को सभी मैच जीतने होंगे। आज हारने पर दिल्ली को दूसरी टीमों के प्रदर्शन पर निर्भर रहना होगा। टूर्नामेंट के टॉप प्लेयर्स राहुल के पास ऑरेंज कैप हासिल करने का मौका मुंबई-लखनऊ मैच के बाद सीजन के टॉप स्कोरर की लिस्ट के टॉप-3 में कोई बदलाव नहीं हुआ है। अभिषेक शर्मा 10 मैचों में 440 रन के साथ टॉप पर हैं। दिल्ली के केएल राहुल (433 रन) दूसरे और हैदराबाद के हेनरिक क्लासन 425 के साथ तीसरे स्थान पर हैं। आज केएल राहुल टॉप पर आ सकते हैं। पर्पल कैप लीडरबोर्ड में बदलाव नहीं मैच के बाद टॉप विकेट टेकर्स की लिस्ट में बदलाव नहीं हुआ है। बेंगलुरु के भुवनेश्वर कुमार और चेन्नई के अंशुल कम्बोज एक समान 17-17 विकेट के साथ पहले और दूसरे स्थान पर हैं। गुजरात के कगिसो रबाडा 16 विकेट लेकर नंबर-3 पर हैं। आज अंशुल पर्पल कैप हासिल कर सकते हैं। ----------------------------------------------------- IPL से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… IPL में मुंबई का सबसे बड़ा रन चेज; लखनऊ को 6 विकेट से हराया मुंबई इंडियंस ने IPL में अपना सबसे बड़ा रन चेज किया है। टीम ने सोमवार को लखनऊ सुपर जायंट्स पर 6 विकेट की जीत दर्ज की। टीम ने मौजूदा सीजन में लगातार तीन हार के बाद जीत का स्वाद चखा है।पढ़ें पूरी खबर

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Dainik Bhaskar

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.

मुंबई इंडियंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स पर बड़ी जीत के साथ वापसी की | Achira News