Achira News Logo
Achira News

मुंबई के बोरीवली इलाके में जन्मदिन की पार्टी अराजकता में बदल गई

Dainik Jagran
मुंबई के बोरीवली इलाके में जन्मदिन की पार्टी अराजकता में बदल गई
Full News
Share:

मुंबई के बोरीवली में कुछ लोगों ने सड़क के बीचों-बीच बर्थडे पार्टी की। जन्मदिन मनाने के नाम पर हंगामा करने के आरोप में दस लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस घटना का वीडियों भी सामने आया है। वीडियो में 5 अगस्त की रात करीब 12:30 बजे गोराई-2 में घरकुल को-ऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी के पास ब्लैक कलर की इनोवा बीच रास्ते खड़ी करके पार्टी करते हुए लोग दिखाई दे रहे हैं। कार के बोनट पर कई केक रखे थे और जिसका बर्थडे था, वह उन्हें काट रहा था। बाकी लोग बीच सड़क पर पार्टी करते हुए हंगामा और शोर-शराबा कर रहे थे। लोगों की भारी भीड़ की वजह से इलाके में ट्रैफिक जाम हो गया और तेज शोर-शराबे से आस-पास के लोग परेशान होने लगे। हालांकि, इन सब बातों से जश्न मनाने वालों को कोई फर्क नहीं पड़ा। इसके बजाय, उन्होंने एयरगन निकाली और उनमें से एक व्यक्ति ने उससे गोली (पैलेट) चलाई। बोरीवली पुलिस के मुताबिक, 'बेबी एयरगन जतिन शर्मा लाया था। इसे विजेश उपाध्याय ने चलाया। पैलेट चलने से इलाके में दहशत का माहौल बन गया। पुलिस ने कहा कि इस हरकत से कई लोगों की सुरक्षा खतरे में पड़ गई। पुलिस ने इस मामले में शामिल 10 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें आकाश गुप्ता, जतिन शर्मा और विजेश उपाध्याय शामिल हैं। भारतीय न्याय संहिता (BNS), मोटर वाहन अधिनियम, महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम और आपराधिक कानून संशोधन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में आगे की जांच जारी है।

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Dainik Jagran

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.