Mumbai News:महाराष्ट्र में एक भीषण हादसा हुआ, जिसकी चपेट में आने की वजह से तीन छात्रों की मौत हो गई. ये छात्र सनराइज देखने के लिए लोनावला गए थे, मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे के पनवेल एग्जिट से थोड़ा पहले एक ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश में उनकी कार पीछे से टकरा गई, जिससे उनकी मौत हो गई. हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर ट्रक लेकर फरार हो गया. वहीं ट्रक ड्राइवर के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने और मौत का कारण बनने के लिए FIR दर्ज की गई है. कार पूरी तरह से कुचल गई थी. इनके साथ तीन और स्टूडेंट थे लेकिन वो दो अलग-अलग कारों में थे. पुलिस मामले की जांच के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है. उन्होंने कहा कि RTO अधिकारियों ने कार की जांच की है और उनकी रिपोर्ट से यह पता लगाने में मदद मिलेगी कि स्टूडेंट ने सीटबेल्ट पहनी थी या तेज गाड़ी चला रहे थे. पनवेल तालुका पुलिस के इंस्पेक्टर (क्राइम) आनंद कांबले ने कहा कि एक्सप्रेसवे को चलाने और मेंटेन करने वाली IRB इंफ्रास्ट्रक्चर से साइट का CCTV फुटेज मांगा गया था, लेकिन उन्होंने कहा कि साइट के सबसे पास का कैमरा खराब था. मरने वालों में से दो महाराष्ट्र के थे, जबकि एक जयपुर का रहने वाला था और मैकेनिकल इंजीनियरिंग के चौथे साल में था. पुलिस ने आदे कहा कि तीनों मरने वालों ने पूरी रात जागकर सुबह 4 बजे तक फिल्में देखी, इसके बाद सनराइज देखने के लिए तीन कारों में लोनावला जाने का फैसला किया, बोरसे, शर्मा और देशभ्रातार एक कार ले गए, चव्हाण और जेबल दूसरी और मीना तीसरी कार में थे. लौटते समय पनवेल एग्जिट से पहले उनकी कार बाईं लेन में एग्जिट करने की कोशिश कर रही थी तभी टकरा गई. जिसके बाद कार पलट गई, उन्हें आनन फानन में एक प्राइवेट हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया.
मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर भीषण दुर्घटना में तीन छात्रों की मौत
Zee News Hindi•
&w=3840&q=75)
Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Zee News Hindi
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.