सपा प्रमुख अखिलेश यादव के समाजवादी पीडीए यात्रा रथ के रंग को लेकर बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने तीखा हमला बोला है। बसपा प्रमुख ने सोमवार को एक्स पर लिखा, विधान सभा चुनाव की तैयारी के लिए सपा प्रमुख का प्रचारित ‘पीडीए रथ’ उनके अपने लाल रंग का कम और आरएसएस-भाजपा के ‘भगवा’ रंग का (भगवाकरण) ज्यादा है। ऐसे में लोगों में चर्चा है कि यह उनका वोटों के स्वार्थ की खातिर गिरगिट की तरह लगातार रंग बदलना है या फिर मुसलमानों पर से वोट पाने का भरोसा उठ जाना है? उन्होंने पीडीए की बदलती परिभाषाओं और नीला रंग अपनाने को बताया राजनीतिक स्वार्थ करार दिया है। बसपा प्रमुख ने अपनी पोस्ट में लिखा कि मुस्लिम समाज को इस हकीकत का पूरी तरह से अहसास है कि पिछले चुनावों में सपा को एकतरफा वोट देने के बावजूद भी यह पार्टी यूपी व केंद्र में भाजपा को सरकार बनाने से नहीं रोक पाती है तो इस पार्टी को बार-बार वोट देकर अपना मत खराब क्यों किया जाए। उन्हाेंने दावा किया कि अब मुस्लिम समाज, ब्राह्मण समाज की तरह ही अपना रवैया बसपा के पक्ष में तेजी से बदल रहा है। मायावती ने प्रश्न करते हुए कहा कि सपा को जनता को बताना चाहिए कि इनके ‘पीडीए’ की वास्तविकता क्या है? PDA रथ पर भगवा रंग पर मायावती के सवाल पर अखिलेश यादव का माकूल जवाब, बताया इलाज की जरूरत वाराणसी के पांडेयपुर ओवरब्रिज पर अखिलेश यादव का लगा विवादास्पद पोस्टर, सपाइयों में आक्रोश ‘माफियाराज और अखिलेश, लूट लिया था पूरा प्रदेश’ पोस्टर वार से गरमाई यूपी की राजनीति, सपा का भाजपा पर आरोप गाजीपुर में लगे फ्लैक्स तो गरमा गई सियासत, लिखा - 'आजम, अतीक व मुख्तार यही चलाते थे सरकार' सपा का 2027 चुनाव के लिए बड़ा प्लान: हर विधानसभा में बढ़ाएंगे 27 हजार वोट, PDA रथ से रायबरेली जाएंंगे अखिलेश 'सपा राज की गुंडागर्दी पर योगी सरकार ने लगाया ब्रेक', मंत्री असीम अरुण का अखिलेश पर तीखा हमला आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं- अनिल राजभर मुजफ्फरनगर में जयन्त चौधरी का सपा पर तीखा हमला, 'गिरा हुआ समाज' वाले बयान पर मांगा जवाब क्योंकि चुनावी स्वार्थ में इन्होंने कभी ‘पीडी’ को ‘पिछड़ा, दलित’ बताया तो कभी ‘पीडी’ को ‘पंडित’ बताया है। वहीं, कभी अपने आपको ‘आंबेडकरवादी’ दर्शाने के चक्कर में बसपा का ‘नीला’ रंग वाला वस्त्र धारण कर तस्वीरें खिंचवाई है, परंतु इसको लोगाें ने फौरन ही फेक आंबेडकरवादी कहकर रिजेक्ट भी कर दिया। इसके विपरीत बसपा ‘सर्वजन हिताय व सर्वजन सुखाय’ की नीति पर चलने वाली पार्टी है।
मायवती ने अखिलेश यादव के यात्रा रथ पर केसरिया होने का आरोप लगाया
Dainik Jagran•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Dainik Jagran
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.