Achira News Logo
Achira News

मिर्जापुर जिले में मई 9-10 के लिए निर्धारित पीजीटी परीक्षा

Amar Ujala
मिर्जापुर जिले में मई 9-10 के लिए निर्धारित पीजीटी परीक्षा
Full News
Share:

संवाद न्यूज एजेंसीऔर पढ़ेंTrending Videosमिर्जापुर। जिले में नौ और 10 मई को दो पालियों में होने वाली पीजीटी की परीक्षा में करीब 5000 परीक्षार्थी शामिल होंगे।इस संबंध में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में केंद्राध्यक्षों की बैठक में उनको परीक्षा संबंधी निर्देश दिया गया। दो दिनों तक चलने वाली परीक्षा के लिए 12 केंद्र बनाए गए हैं।जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार की अध्यक्षता में हुई बैठक में परीक्षा के लिए पूर्ण विवरण दिया गया। एडीएम अजय कुमार सिंह ने कहा कि नौ और 10 मई को जिले के 12 केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन किया गया है।विज्ञापनविज्ञापनसुबह की पाली सुबह साढ़े नौ बजे से साढ़े 11 बजे और दूसरी पाली दोपहर ढाई बजे से शाम साढ़े चार बजे तक होगी। प्रत्येक केंद्र के लिए स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। परीक्षा सीसीटीवी कैमरा की निगरानी में होगी। जिला विद्यालय निरीक्षक मायाराम ने अन्य जानकारी दी।इस अवसर पर जीडी बिनानी के प्राचार्य प्रो. एके सिंह, जीआईसी के जयसिंह, राजस्थान इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अशोक कनौजिया, एएसजे के प्रधानाचार्य राधाकांत तिवारी, आर्यकन्या पाठशाला की प्रधानाचार्य रीता वर्मा सहित अन्य केंद्राध्यक्ष और अधिकारी मौजूद रहे।

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Amar Ujala

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.

मिर्जापुर जिले में मई 9-10 के लिए निर्धारित पीजीटी परीक्षा | Achira News