मेरठ के ध्यानार्थऔर पढ़ेंTrending Videosसेक्टर-49 चौराहे के पास हुआ हादसा, सेक्टर-100 में रहते थे अरजेश कुमारमूल रूप से सरधना मेरठ के रहने वाले थेमाई सिटी रिपोर्टरनोएडा। सेक्टर-49 चौराहे के पास सोमवार की रात सड़क हादसे में स्कूटी सवार आर्किटेक्ट की मौत हो गई। गाय से टकराकर वह सड़क पर गिर गए थे, जिसके बाद पीछे से आ रही कार ने उन्हें कुचल दिया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।मूल रूप से सरधना मेरठ के रहने वाले 55 वर्षीय अरजेश कुमार सेक्टर-100 में परिवार के साथ रहते थे। वह पेशे से आर्किटेक्ट थे। सोमवार की रात वह सेक्टर-100 की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान सेक्टर-49 रेड लाइट के पास अचानक एक गाय सामने आ गई, जिससे अनियंत्रित होकर स्कूटी टकरा गई। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें कुचल दिया।विज्ञापनविज्ञापनहादसे के बाद लोगों ने तुरंत उन्हें नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची सेक्टर-49 थाना की पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया।मृतक के भाई अर्जुन ने बताया कि हादसे से परिवार सदमे में हैं। कोतवाली प्रभारी सुनील भारद्वाज ने बताया कि पुलिस ने कार की पहचान कर ली है। कार एक टूरिज्म कंपनी से जुड़ी है। उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर कोई हेलमेट नहीं मिला है।
मेरठ में गाय और कार की चपेट में आने से सड़क दुर्घटना में वास्तुकार की मौत
Amar Ujala•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Amar Ujala
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.