Achira News Logo
Achira News

मेरठ में मौसम में अचानक बदलाव, भीषण गर्मी से मिली राहत

Amar Ujala
मेरठ में मौसम में अचानक बदलाव, भीषण गर्मी से मिली राहत
Full News
Share:

विस्तारAdd as a preferredsource on googleपश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। Meerut में आसमान पर सुबह से ही बादल और धूप के बीच आंख-मिचौली का दौर जारी है। मौसम के इस बदले मिजाज से लोगों को भीषण गर्मी से काफी राहत मिली है और तापमान फिलहाल 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना हुआ है।और पढ़ेंTrending Videosएक सप्ताह से 40 डिग्री से नीचे तापमानपिछले कुछ दिनों में हुई बारिश का असर अब साफ दिखाई दे रहा है। पिछले करीब एक सप्ताह से अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया जा रहा है। इससे तेज गर्मी और लू से परेशान लोगों को राहत मिली है। दिन में बीच-बीच में धूप निकलने से हल्की गर्मी महसूस होती है, लेकिन बादल और हवाओं के कारण मौसम संतुलित बना हुआ है।विज्ञापनविज्ञापन24-48 घंटे तक ऐसा ही रहेगा मौसममौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 से 48 घंटे के दौरान मेरठ और आसपास के जिलों में मौसम के इसी तरह बने रहने का अनुमान जताया है। इस दौरान कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। सुबह और शाम के समय हल्की हवाएं चलने से मौसम अपेक्षाकृत सुहावना बना रहेगा।बारिश से हवा की गुणवत्ता में सुधारबारिश के बाद सिर्फ तापमान ही नहीं गिरा, बल्कि वायु गुणवत्ता में भी सुधार देखने को मिला है। प्रदूषण का स्तर पहले की तुलना में कम हुआ है, जिससे लोगों को खराब हवा से भी राहत मिली है। विशेषज्ञों का कहना है कि यदि मौसम इसी तरह सक्रिय रहा तो आने वाले दिनों में भी गर्मी का असर सीमित रह सकता है।स्वास्थ्य पर पड़ सकता है असरमौसम में लगातार बदलाव के कारण दिन और रात के तापमान में अंतर बना रह सकता है। डॉक्टरों का कहना है कि ऐसे मौसम में सर्दी-जुकाम और वायरल संक्रमण की संभावना बढ़ जाती है, इसलिए लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। फिलहाल मेरठ में बादल और धूप के संतुलन ने गर्मी से परेशान लोगों को राहत जरूर दी है।

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Amar Ujala

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.

मेरठ में मौसम में अचानक बदलाव, भीषण गर्मी से मिली राहत | Achira News