Achira News Logo
Achira News

मरांडी ने छात्रों के विरोध के बीच परीक्षा में धांधली को लेकर झारखंड सरकार की आलोचना की

ABP News
मरांडी ने छात्रों के विरोध के बीच परीक्षा में धांधली को लेकर झारखंड सरकार की आलोचना की
Full News
Share:

झारखंड में परीक्षा धांधली को लेकर जारी छात्र आंदोलन के बीच नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सोरेन सरकार पर तीखा हमला बोला. उन्होंने सवाल उठाया कि नीट पेपर लीक मामले में लगातार बोलने वाले राहुल गांधी झारखंड की परीक्षा धांधली पर चुप क्यों हैं, जबकि राज्य में कांग्रेस सरकार का हिस्सा है. उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस छात्रों के साथ है तो उसे हेमंत सरकार से अपना समर्थन वापस लेना चाहिए. बाबूलाल मरांडी ने कहा कि हेमंत सोरेन के कार्यकाल में हुई सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की CBI जांच कराई जानी चाहिए. उनका आरोप है कि लगभग हर भर्ती परीक्षा में धांधली हुई और लाखों रुपये लेकर पद बेचे गए. उन्होंने कहा कि सच्चाई सामने लाने के लिए निष्पक्ष जांच जरूरी है. मरांडी ने कहा कि हेमंत सोरेन राज्य के शिक्षा और कार्मिक मंत्री भी हैं, इसलिए नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए उन्हें मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना चाहिए. उन्होंने मांग की कि JPSC के सभी सदस्यों को बर्खास्त कर नई नियुक्तियां की जाएं, ताकि भर्ती प्रक्रिया पर लोगों का भरोसा फिर से कायम हो सके. उन्होंने कहा कि JPSC, JSSC-CGL समेत अन्य भर्ती परीक्षाओं में हुई कथित धांधली की ED और CBI से जांच होनी चाहिए. उनके मुताबिक, केवल CID जांच के नाम पर सरकार लीपापोती कर रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार बड़े लोगों के नाम सामने आने के डर से CBI और ED जांच नहीं कराना चाहती. बाबूलाल मरांडी ने सरकार और छात्र प्रतिनिधियों के बीच प्रस्तावित वार्ता का स्वागत करते हुए कहा कि बातचीत सकारात्मक माहौल में होनी चाहिए और सरकार छात्रों की बात गंभीरता से सुने. उन्होंने कहा कि बीजेपी पूरी मजबूती से छात्रों के साथ खड़ी है और परीक्षा धांधली का पर्दाफाश कराकर छात्रों को न्याय दिलाने तक संघर्ष जारी रखेगी.

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: ABP News

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.