मलेशिया में बैठे गैंगस्टर ने फोन पर झारखंड के स्टील कारोबारी से 5 करोड़ की रंगदारी मांगते हुए जान से मारने की धमकी दी है. रितेश सिंह ने रंगदारी देने से इनकार कर दिय. जिसके बाद गैंग उनको अंजाम भुगतने और हत्या की धमकी दी. मामले में झारखंड की बोकारो पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. दरअसल कारोबारी रितेश सिंह ने इस मामले में शिकायत दर्ज कराई थी.झारखंड के स्टील कारोबारी को जान से मारने की धमकीबता दें कि गैंग ने किसी गुर्गे ने कारोबारी को कॉल कर कहा कि तुमने बहुत पैसा कमा लिया है. लोहा स्क्रैप और दारू का भी काम अच्छा चल रहा है. बॉस को तुमसे 5 करोड़ चाहिए और हम ये लेकर ही मानेंगे. चाहे आपका काम झारखंड में चल रहा है या नहीं हमको उससे कोई मतलब नहीं है. अगर काम करना है तो हमसे मैनेज करके ही करना पड़ेगा. साथ ही आगे कहा कि हमारी नजर आपके ऊपर ही है. याद रखना नहीं तो काली गाड़ी लाल कर देंगे.कारोबारी से मांगी 5 करोड़ रुपये की रंगदारीगैंग ने कहा कि बॉस ने बोला है कि अगर तुम पैसा नहीं दोगे तो इसका अंजाम तुम्हारा परिवार भुगतेगा. धनबाद और रांची, रामगढ़ में पता कर लेना कि अमन साहू और राहुल दुबे कौन है. तुम्हारी उल्टी गिनती शुरू हो गई है. गैंगस्टर ने धमकी देते हिुए कहा कि हमें बोकारो में एक बिजनेसमैन को मारना है, अब तुम वही टार्गेट हो. राउरकेला दूर नहीं है. बोकारो से इंतजार करो. तुम्हारे परिवार में कोई कम हो जाएगा तब तुमको अफसोस होगा.विदेश में बैठे गैंगस्टर ने किया धमकी भरा कॉलबता दें कि गैंगस्टर अमन साहू एक एनकउंटर में मारा जा चुका है. लेकिन उसका गैंग अभी भी मलेशिया से ऑपरेट हो रहा है. अमन साहू के बाद इस गैंग को राहुल दुबे विदेश में बैठकर चला रहा है. फिलहाल पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कारोबारी रितेश सिंह को सुरक्षा प्रदान की है और मामले की जांच के लिए टीमों का गठन किया है.
मलेशियाई गैंगस्टर ने झारखंड के इस्पात व्यवसायी से 5 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी
NDTV India•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: NDTV India
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.