Achira News Logo
Achira News

मेसी के निधन की अफवाहों के बीच परिवार ने पिता की बीमारी की पुष्टि की

Aaj Tak
मेसी के निधन की अफवाहों के बीच परिवार ने पिता की बीमारी की पुष्टि की
Full News
Share:

FIFA वर्ल्ड कप के बीच अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी के परिवार ने उनके पिता जॉर्ज मेसी की सेहत को लेकर बड़ा बयान जारी किया है. परिवार ने पुष्टि की है कि 68 वर्षीय जॉर्ज मेसी एक बीमारी का इलाज करा रहे हैं और फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में हैं. हालांकि परिवार ने बीमारी के बारे में कोई जानकारी शेयर नहीं की है. मेसी परिवार की ओर से जारी बयान में कहा गया कि जॉर्ज मेसी इस समय स्वास्थ्य संबंधी चुनौती का सामना कर रहे हैं. वह मेडिकल ऑब्जर्वेशन में हैं, इलाज चल रहा है और उनकी हालत में लगातार सुधार हो रहा है. परिवार ने भरोसा जताया कि वह मौजूदा स्थिति में पॉज‍िट‍िव प्रोग्रेस है. 🚨🚨🎙️| Messi family on Jorge Messi's health: "The Messi family informs that Jorge Messi is currently dealing with a health situation. "At this time, he is under medical supervision, recovering and showing positive progress within the condition he is facing." 🙏 pic.twitter.com/RNE08k9Je9 यह बयान ऐसे समय में आया है जब अर्जेंटीना में जॉर्ज मेसी के निधन की अफवाहें तेजी से फैलने लगी थीं. इन खबरों के बाद मेसी परिवार को सामने आकर स्थिति स्पष्ट करनी पड़ी. परिवार ने मीडिया और आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि ऐसे संवेदनशील समय में जिम्मेदारी, संयम और इंसानियत दिखाना बेहद जरूरी है. बयान में कहा गया कि किसी व्यक्ति की सेहत और उसके परिवार की मानसिक शांति को अटकलों या गैर-जिम्मेदाराना रिपोर्टिंग का विषय नहीं बनाया जाना चाहिए. परिवार ने साफ किया कि जॉर्ज मेसी की सेहत से जुड़ा कोई भी नया अपडेट आधिकारिक तौर पर परिवार की ओर से ही शेयर किया जाएगा. इससे पहले अर्जेंटीना ने अपने पहले वर्ल्ड कप मुकाबले में अल्जीरिया को 3-0 से हराया था. मैच के बाद लियोनेल मेसी ने स्वीकार किया था कि वह निजी जिंदगी में एक कठिन दौर से गुजर रहे हैं. हालांकि उन्होंने उस समय अपनी परेशानी की वजह का खुलासा नहीं किया था. अब परिवार के बयान के बाद यह साफ हो गया है कि मेसी अपने पिता की स्वास्थ्य संबंधी स्थिति को लेकर चिंतित हैं. वर्ल्ड कप जैसे बड़े टूर्नामेंट के बीच मेसी मैदान पर अपनी टीम की अगुआई कर रहे हैं, जबकि दूसरी ओर उनका परिवार इस मुश्किल समय से गुजर रहा है. ऐसे में मेसी परिवार ने अफवाहों पर भरोसा न करने और केवल आधिकारिक जानकारी पर ही विश्वास करने की अपील की है.

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Aaj Tak

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.