विस्तारAdd as a preferredsource on googleहिमाचल में बदले मौसम के बीच रोहतांग में बर्फबारी हुई। शिमला सहित प्रदेश के कई शहरों में बादल बरसे। सिरमौर में घर पर पेड़ और कार पर पत्थर गिरा। प्रदेश के निचले इलाकों में बारिश से पारे में गिरावट दर्ज हुई है। किसानों और बागवानों की चिंता बढ़ गई है।और पढ़ेंTrending Videosसोमवार को प्रदेश के अधिकांश इलाकों में हल्के बादल छाए रहने के साथ धूप खिली रही। ऊना में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। प्रदेश में मंगलवार को भी बारिश, अंधड़ और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी हुआ है। आठ मई तक प्रदेश में मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है।विज्ञापनविज्ञापनसोमवार सुबह रोहतांग के साथ ऊंची चोटियों में बर्फबारी हुई। कुल्लू के निचले इलाकों में बारिश से ठंड बढ़ गई है। कोकसर और ग्रांफू में सैर-सपाटे के लिए पहुंचे सैलानियों ने फाहों के बीच आनंद उठाया। जिले में बारिश से किसानों और बागवानों की चिंता बढ़ गई है।जिला शिमला के चौपाल तहसील की केदी पंचायत में अंधड़ से दो मकानों की छतें उड़ गईं और सेब के बगीचों को भारी नुकसान पहुंचा है। शकराना गांव के सीताराम शर्मा और पुजारली गांव की उर्मिला देवी के मकानों की छतें तेज हवा से उड़कर दूर जा गिरीं।इस घटना में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। बगीचों में सेब के पेड़ों पर लगे फल जमीन पर गिर गए हैं। कई पेड़ों की टहनियां टूट गईं हैं। पांवटा साहिब के पातलियों में बिजली गिरने से मकान व बाइक को नुकसान हुआ है। प्रशासन की ओर से प्रभावित परिवारों को सहायता पहुंचाने और स्थिति का जायजा लेने के लिए संबंधित क्षेत्रों के पटवारी और अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। धौलाकुआं क्षेत्र में अंधड़ से विद्युत बोर्ड को पांच लाख रुपये का नुकसान पहुंचा है।भूस्खलन से रिकांगपिओ से काजा मार्ग बंदरिकांगपिओ से काजा राष्ट्रीय राजमार्ग-505 सोमवार को मलिंग नाला के पास भूस्खलन होने से बंद हो गया। एनएच के बंद होने से जनजातीय क्षेत्र चांगों, शलखर, सुमरा, काजा, ताबो, स्पीति के लोगों और पर्यटकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। किन्नौर जिला आपदा प्राधिकरण और सीमा सड़क संगठन के अनुसार मंगलवार दोपहर 12 बजे तक मार्ग को बहाल करने का प्रयास किया जाएगा। ठियोग क्षेत्र के तहत रविवार शाम को सोलन-सैंज सड़क पर माइपुल के पास एक कार पर पहाड़ से पत्थर गिर गए। इससे कार का सामने का शीशा टूट गया।ऊना में पारा 31 डिग्री... ऊना में सोमवार को अधिकतम तापामान 31.0, बरठीं 30.3, धर्मशाला 27.1, नाहन 26.8, कांगड़ा 26.2, मंडी 26.2, सोलन 26.0, शिमला 18.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम में बदलाव के बीच हिमाचल प्रदेश के रोहतांग में भारी बर्फबारी
Amar Ujala•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Amar Ujala
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.