Achira News Logo
Achira News

मौसम में बदलाव के लिए तैयार भारतः बारिश और तेज हवाओं का पूर्वानुमान

India TV•
मौसम में बदलाव के लिए तैयार भारतः बारिश और तेज हवाओं का पूर्वानुमान
Full News
Share:

देशभर में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। चक्रवाती तूफान के कमजोर पड़ने के बाद उसका बचा हुआ हिस्सा डिप्रेशन के रूप में पूर्वी तेलंगाना और आस-पास के तटीय आंध्र प्रदेश में बना हुआ है। इसके कारण दक्षिण भारत से लेकर पूर्वी और उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग (IMD) ने 5 नवंबर को ओडिशा, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश समेत करीब 15 राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है। कुछ जगहों पर हवा की रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। दिल्ली और आस-पास के इलाकों में 5 नवंबर को बादल छाए रह सकते हैं। हल्की बारिश के साथ 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है। राजधानी में अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। मौसम बदलने से सुबह और शाम हल्की ठंड महसूस होगी। के गाजियाबाद, मेरठ, आगरा, कानपुर, मुरादाबाद, मथुरा और सोनभद्र समेत कई जिलों में बारिश हो सकती है। इस दौरान 35 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। लखनऊ में अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम 17 डिग्री रह सकता है। बिहार में पटना, गया, बक्सर, भोजपुर, सीतामढ़ी, दरभंगा, पूर्णिया, अररिया और भागलपुर समेत कई जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट है। यहां 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। झारखंड में 5 और 6 नवंबर को बारिश हो सकती है। रांची, जमशेदपुर, धनबाद, बोकारो और देवघर समेत कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है। पश्चिम बंगाल के कोलकाता, हावड़ा, मालदा, दार्जिलिंग और जलपाईगुड़ी में बारिश और आंधी का असर दिख सकता है। कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। और मध्य प्रदेश के कई जिलों में भी बारिश की संभावना है। जयपुर, भरतपुर, कोटा, उदयपुर, भोपाल, विदिशा, बैतूल और बालाघाट में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। पंजाब के अमृतसर, लुधियाना, बठिंडा, गुरदासपुर और कपूरथला में बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं। हवा की रफ्तार 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने का अनुमान है। उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में बारिश के साथ ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। कुछ जगहों पर 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है। पहाड़ी क्षेत्रों में फिसलन और भूस्खलन का खतरा भी बढ़ सकता है। चक्रवाती सिस्टम का सबसे ज्यादा असर दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में देखने को मिल सकता है। तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में बारिश का अलर्ट है। दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में भारी बारिश हो सकती है। तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में तेज हवाओं के साथ बिजली गिरने की आशंका है। ओडिशा और छत्तीसगढ़ में भी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने और आकाशीय बिजली से बचने की सलाह दी है।

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: India TV

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.