महिंद्रा XUV 7XO देश की पहली SUV है, जिसमें डॉल्बी विजन और डॉल्बी एटमॉस सिस्टम दोनों एक साथ मिलते हैं. डॉल्बी विजन और डॉल्बी एटमॉस डॉल्बी लेबोरेटरीज की प्रीमियम ऑडियो-विजुअल तकनीकें हैं जो टीवी, सिनेमा और स्मार्टफोन पर मनोरंजन के अनुभव को सिनेमा हॉल जैसा बना देती हैं. डॉल्बी विजन बेहतर रंग, गहरे काले और हाई ब्राइटनेस के साथ पिक्चर क्वालिटी (HDR) को बढ़ाता है, जबकि डॉल्बी एटमॉस एक 3D, इमर्सिव सराउंड साउंड का एक्सपीरियंस देता है. ग्राहक Gaana ऐप के जरिए डॉल्बी एटमॉस में अपना पसंदीदा म्यूजिक सुन सकते हैं. साथ ही Sony LIV के जरिए डॉल्बी विजन और डॉल्बी एटमॉस में फिल्में और टीवी शो भी देख सकते हैं. यह सब सीधे कार के इन-कार एंटरटेनमेंट सिस्टम में दिया गया है. Sony LIV अपनी बड़ी लाइब्रेरी के साथ फ़िल्में, ओरिजिनल सीरीज़, लाइव स्पोर्ट्स और टीवी कंटेंट तुरंत देखने की सुविधा देता है. यह भारत की किसी कार में सिस्टम लेवल पर मिलने वाला पहला OTT प्लेटफॉर्म है. नई महिंद्रा XUV 7XO कुल 8 वेरिएंट और 5 पावरट्रेन ऑप्शन में उपलब्ध है. इसकी कीमत 13.66 लाख रुपये से 24.92 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक है. इसमें 203 बीएचपी का 2.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन और 185 बीएचपी का 2.2 लीटर डीज़ल इंजन मिलता है. दोनों इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प है. टॉप डीजल वेरिएंट में टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और AWD (ऑल-व्हील ड्राइव) सिस्टम भी मिलता है. महिंद्रा XUV 7XO अपने सेगमेंट की सबसे ज्यादा फीचर्स वाली गाड़ियों में से एक है. इसमें ट्रिपल स्क्रीन का सेटअप, पैनोरमिक सनरूफ, आगे की वेंटिलेटेड सीटें, 16-स्पीकर हरमन कार्डन साउंड सिस्टम, आगे वाली सीट के लिए पावर्ड बॉस मोड, वायरलेस चार्जिंग, 7 एयरबैग, लेवल 2 ADAS फीचर्स, 540-डिग्री कैमरा, ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट, ऑटो होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक और कई अन्य फीचर्स मिलते हैं. यह तीन-रो SUV ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में भी अच्छा प्रदर्शन कर चुकी है. इसे पूरे 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है. एडल्ट सेफ्टी के लिए इसे 17 में से 16.03 नंबर और बच्चों की सेफ्टी के लिए 49 में से 41.66 नंबर मिले हैं. ये भी पढ़ें- Fortuner का गेमओवर? राकन SUV ने दी दस्तक, इंडिया में होगा ये नाम इन 2 कारों की जोड़ी ने मचाई तबाही, 42 हजार से ज्यादा ग्राहक समेट ले गईं गाड़ियां
महिंद्रा एक्सयूवी 7एक्सओः अद्भुत मनोरंजन अनुभव के लिए डॉल्बी विजन और एटमॉस के साथ भारत की पहली एसयूवी
TV9 Hindi•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: TV9 Hindi
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.