Achira News Logo
Achira News

महिंद्रा ने विशिष्ट डिजाइन तत्वों के साथ स्कॉर्पियो एन संस्करण का अनावरण किया

Dainik Jagran•
महिंद्रा ने विशिष्ट डिजाइन तत्वों के साथ स्कॉर्पियो एन संस्करण का अनावरण किया
Full News
Share:

Mahindra एक नए Scorpio N Edition One की तैयारी कर रही है जिसके लॉन्च से पहले एक बिना कवर की हुई गाड़ी को देखा गया है। सामने आई तस्वीरों में इसके बाहरी डिजाइन और वाइन रेड इंटिरियर की डिटल सामने आई है जो इस SUV को रेगुलर रेंज से एक अलग लुक देता है। यह अगस्त 2026 के Scorpio N अपडेट के तीन महीने बाद आया है जिसमें बड़े डिस्प्ले और पैनोरमिक सनरूफ को शामिल किया गया था। सबसे ध्यान देने वाली बात है इसके एक्सटीरियर में अपडेटेड ग्रिल डिजाइन जो रेगुलर Scorpio N के वर्टिकल एलिमेंट्स की जगह एक लेयर्ड हॉरिजॉन्टल पैटर्न लेता है। डार्क ग्रिल के अंदर इल्युमिनेटेड रेक्टेंगुलर इंसर्ट्स दिए गए हैं और Mahindra का ट्विन-पीक्स लोगो बीच में है। ग्रिल में किए गए बदलाव इसके फ्रंट लुक को बदलते हैं जबकि हेडलाइट का शेप, बोनट और फॉग-लैंप हाउसिंग पहले जैसे ही हैं। देखी गई इस SUV में ब्लैक एक्सटीरियर फिनिश दिया गया है जिसे ब्राइट या चमकीले विंडो ट्रिम, रूफ रेल्स, डोर-हैंडल एसेंट्स और साइड स्टेप्स से और अट्रैक्टिव बनाने का काम किया गया है। इस खास वर्जन की पहचान कराने के लिए इसके फ्रंट डोर और रियर क्वार्टर पैनल पर Edition One बैज है। हालांकि, अभी तक इसके कलर विकल्पों की जानकारी सामने नहीं आई है। गाड़ी के अंदर Edition One में डैशबोर्ड, डोर पैड्स और सीट अपहोल्स्ट्री पर Wine Red थीम दी गई है। यह डार्क अपर डैशबोर्ड और लोअर केबिन प्लास्टिक के साथ कंट्रास्ट बनाती है जबकि एयर वेंट, डोर पुल और सेंटर कंसोल के चारों तरफ मेटालिक-फिनिश ट्रिम दिया गया है। तस्वीरों में सेकंड-रो की बेंच सीट दिखाई देती है और साथ ही फ्रंट सेंटर आर्मरेस्ट के पीछे रियर एसी वेंट भी दिए गए हैं। स्पाई की गई Edition One में पैनोरमिक सनरूफ, फ्लोटिंग टचस्क्रीन, पुश-बटन स्टार्ट और अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। इसके अलावा, इसमें लेवल-2 ADAS, सराउंड-व्यू कैमरा सिस्टम, सीट वेंटिलेशन और Sony ऑडियो सेटअप मिलने की संभावना है। Mahindra के अगस्त 2026 के अपडेट में Z8S वेरिएंट को जोड़ा गया था जो इस रेंज में 12.3 इंच की टचस्क्रीन, 10.25 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, कनेक्टेड फीचर्स के साथ आता है। इसके अलावा हायर ट्रिम्स में नए डिजाइन वाले अलॉय व्हील्स, ऑटो होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स और पावर्ड ड्राइवर सीट जैसे फीचर्स जोड़े गए हैं। वहीं, Z8L वेरिएंट में पैनोरमिक सनरूफ, ब्लाइंड व्यू मॉनिटर के साथ 540-डिग्री सराउंड-व्यू सिस्टम और लेवल-2 ADAS दिए गए हैं। Mahindra Scorpio Edition One में Scorpio N के पेट्रोल और डीजल विकल्प मिलने की उम्मीद है। बता दें कि, अगस्त में लॉन्च हुए अपडेटेड स्कॉर्पियो N की एक्स-शोरूम कीमत 13.69 लाख रुपए से 25.49 लाख रुपए के बीच है। हालांकि, आने वाली अपेडेटेड मॉडल की कीमत और लॉन्चिंग डेट की जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है। Mahindra Scorpio से लेकर TATA Safari तक; दीवाली पर इन 7-सीटर SUVs पर मिल रहा है 1.65 लाख तक का डिस्काउंट

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Dainik Jagran

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.