आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने विराट कोहली की जमकर तारीफ की है। उन्होंने विराट कोहली को टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद आईपीएल के लिए और प्रभावशाली बताया है। विराट कोहली लगातार टी-20 क्रिकेट नहीं खेल रहे हैं, ऐसे में इसका प्रभाव आईपीएल पर क्या पड़ेगा इस सवाल का जवाब देते हुए पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने कहा कि इसका विराट कोहली जैसे बल्लबाज पर कोई खास असर नहीं होगा। उनका मानना है कि टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद विराट कोहली को काफी फायदा ही हुआ है। कैफ का मानना है कि कोहली ने खुद को आराम दिया है और अब वे पहले से बेहतर बल्लेबाजी कर रहे हैं। अपने यूट्यूब चैनल पर चर्चा के दौरान कैफ ने कहा कि "मुझे नहीं लगता कि विराट कोहली के टी-20 से संन्यास लेने के बाद इसका कोई फर्क आईपीएल में पड़ेगा।" उन्होंने कहा कि “मुझे लगता है कि इसका विराट कोहली को फायदा हो रहा है, क्योंकि जो जो ब्रेक लेके आ रहे हैं अपना माइंड फ्रेश करके आ रहे हैं और जो स्विच करना होता है वो इतने साल से इंडिया के लिए खेले, आईपीएल के लिए खेले तो विराट कोहली के लिए स्विच करना बहुत नॉर्मल है।” उन्होंने अन्य खिलाड़ियों से विराट कोहली की तुलना करते हुए कहा कि "और बल्लेबाज होते तो मैं बोलता कि वनडे से टी-20 में स्विच करना आसान नहीं है, क्योंकि साल भर से आप उस फॉर्मेट को नहीं खेले हैं। पर बहुत कम प्लेयर ऐसे हैं जो स्विच को आराम से एडजस्ट करते हैं।" कैफ ने आगे कहा कि “विराट कोहली ने अपने आलोचकों को अपने शानदार प्रदर्शन से जवाब दिया है। उन्होंने अपने कार्यक्रम में कहा, ”जितने भी उनके आलोचक थे जो कहते थे कि विराट कोहली धीमी स्ट्राइट रेट से खेलते हैं उनको करारा जवाब दिया है।" कैफ ने कहा कि “विराट कोहली टी-20 क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद आईपीएल में 150 के ऊपर की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी कर रहे हैं उन्होंने स्वीप शॉट भी इजाद किया है, अपने गेम को वो बेहतर करते गए हैं और उन्होंने तय कर लिया है कि उनके जितने भी आलोचक हैं उनको पसीने छुड़वा देंगे।” विराट की मेहनत पर कैफ ने कहा कि “विराट कोहली ने ठान लिया है कि वे जब तक मैच खेलेंगे उनका आखिरी मैच भी जीवंत रहेगा और आलोचकों को यह एहसास दिलाते रहेंगे कि वे विराट कोहली हैं कोई साधारण इंसान नहीं। वे अपने हार्डवर्क अपनी एबिलिटी से यह भसोसा दिलाते रहेंगे कि उनका बल्ला चलेगा।” उन्होंने कहा कि “विराट कोहली जब ग्राउंड पर उतरता है, नाबाद वापस आता है। अगले मैच से फिर स्टार्ट करता है हमेशा जीरो से। विराट कोहली पहले ऐसे शख्स हैं जो लोगों के बुला के कह सकते हैं कि मैं लंदन से फ्लाइट लेके आया हूं और यहां मैं जीतने आया हूं।” कैफ ने आगे कहा कि “विराट कोहली तो हमेशा बोलते हैं कि कमिटमेंट 200 प्रतिशत। पिछले दो साल में कोहली अपने फिटनेस के प्राइम पर चल रहे हैं। वो ऐसे शख्स हैं जो आईपीएल मैच के लिए बनाए गए छोटे ग्राउंड पर भी चार रन भाग सकते हैं।”
मोहम्मद कैफ ने आईपीएल 2026 से पहले विराट कोहली की प्रशंसा की
Live Hindustan•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Live Hindustan
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.