Achira News Logo
Achira News

मोहम्मद शमी ने रणजी ट्रॉफी में शानदार गेंदबाजी प्रदर्शन किया

ABP News•
मोहम्मद शमी ने रणजी ट्रॉफी में शानदार गेंदबाजी प्रदर्शन किया
Full News
Share:

भारत के दिग्गज तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन से लोगों का ध्यान खींचा है. इन दिनों शमी बंगाल के लिए 2026-27 रणजी ट्रॉफी में खेल रहे हैं. बंगाल ने चौथा मुकाबला महाराष्ट्र के खिलाफ खेला, जिसमें शमी ने कमाल की गेंदबाजी की. वह घरेलू क्रिकेट में लगातार अपना जलवा बिखेर रहे हैं. इससे पहले केरल और दिल्ली के खिलाफ मैच में भी शमी ने गेंद से कमाल किया था. महाराष्ट्र के खिलाफ पहली पारी में शमी ने 23.5 ओवर गेंदबाजी की, जिसमें उन्होंने 4 विकेट लिए. इस दौरान उन्होंने 8 मेडन ओवर भी फेंके. इस दौरान भारतीय गेंदबाज की इकॉनमी 1.60 की रही. इस पारी में वह बंगाल के लिए सबसे कंजूस और सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे. हालांकि दूसरी पारी में उन्हें कोई विकेट नहीं मिल सका. मुकाबले में बंगाल को 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. मैच पहले बैटिंग करते हुए बंगाल की टीम सिर्फ 143 रन पर ऑलआउट हो गई. जवाब में मुंबई ने पहली पारी में 218/10 रन बनाकर 75 रनों की बढ़त हासिल की. दूसरी पारी में भी बंगाल की तरफ से खराब बल्लेबाजी देखने को मिली. इस बार टीम 186 रन पर सिमट गई. इस तरह महाराष्ट्र के सामने जीत के लिए सिर्फ 112 रन का लक्ष्य था. मैच की चौथी पारी में महाराष्ट्र के लिए ओपनिंग पर उतरे कप्तान पृथ्वी शॉ (53) और सचिन दास (61) ने 114 (118 गेंद) रनों की अटूट साझेदारी करके टीम को जीत की लाइन पार करवा दी. बंगाल ने पिछला मुकाबला केरल के खिलाफ खेला था, जिसमें शमी ने पहली पारी में 3 और दूसरी पारी में 2 विकेट लिए थे. इस तरह उन्होंने मैच में 5 विकेट अपने नाम किए थे. इससे पहले दिल्ली के खिलाफ मैच में भी शमी ने 5 विकेट अपने खाते में डाले थे; उन्होंने पहली पारी में 4 विकेट और दूसरी पारी में 1 विकेट अपने नाम किया था. वह लगातार घरेलू क्रिकेट में कमाल कर रहे हैं, लेकिन भारतीय सिलेक्टर्स उन्हें नजरअंदाज कर रहे हैं. अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या उनकी टीम इंडिया में वापसी हो पाती है या नहीं.

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: ABP News

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.