Achira News Logo
Achira News

महाराजगंज माध्यमिक विद्यालयों ने छात्रों के विकास के लिए गतिविधि-आधारित शिक्षा की शुरुआत की

Amar Ujala
महाराजगंज माध्यमिक विद्यालयों ने छात्रों के विकास के लिए गतिविधि-आधारित शिक्षा की शुरुआत की
Full News
Share:

प्रत्येक शनिवार को गतिविधि आधारित शिक्षण की व्यवस्था लागूऔर पढ़ेंTrending Videosविद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए स्कूलों को दिए गए निर्देशमहराजगंज। परिषदीय स्कूलों की तर्ज पर अब माध्यमिक स्कूलों में भी गतिविधि आधारित शिक्षण व्यवस्था के जरिये विद्यार्थियों की दक्षता बढ़ाई जाएगी। इसके लिए डीआईओएस स्तर से सभी स्कूल प्रधानाचार्यों को पत्र जारी किया गया है।जनपद में संचालित 278 माध्यमिक स्कूलों में 1.17 लाख विद्यार्थी पंजीकृत हैं। माध्यमिक शिक्षा परिषद अपने विद्यार्थियों को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। राजकीय माध्यमिक स्कूल बरवां राजा के प्रवक्ता रामजी प्रसाद ने बताया कि मौजूदा शिक्षा सत्र से माध्यमिक विद्यालयों में प्रत्येक शनिवार को अलग-अलग गतिविधियां आयोजित कराई जाएंगी। माह के पहले शनिवार को नृत्य, गायन, वादन, चित्रकला, रंगोली और सांस्कृतिक कार्यक्रम, दूसरे शनिवार खेल प्रतियोगिताएं, योग और शारीरिक गतिविधियां कराई जाएंगी। तीसरे शनिवार को भाषण, वाद-विवाद, क्विज, सामान्य ज्ञान और कॅरिअर संबंधित गतिविधि आयोजित होंगी। चौथे शनिवार स्वच्छता अभियान, पौधरोपण, सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम और रचनात्मक कार्य कराए जाएंगे। किसी माह में पांचवां शनिवार पड़ता है तो विद्यालय स्वेच्छा के मुताबिक कार्यक्रम आयोजित कर सकेंगे। विभाग का मानना है कि इससे बच्चों का मानसिक, शारीरिक और रचनात्मकता में विकास होगा।विज्ञापनविज्ञापनवर्जनजनपद के सभी माध्यमिक स्कूल प्रधानाचार्य को गतिविधि आधारित शिक्षण व्यवस्था के बारे में जानकारी दी गई है। गतिविधियों में अधिक से अधिक विद्यार्थियों की भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्देश है। इस व्यवस्था से विद्यालयों का माहौल अधिक सक्रिय और रचनात्मक बनेगा।-प्रदीप कुमार शर्मा, डीआईओएस, महराजगंज

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Amar Ujala

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.

महाराजगंज माध्यमिक विद्यालयों ने छात्रों के विकास के लिए गतिविधि-आधारित शिक्षा की शुरुआत की | Achira News