Achira News Logo
Achira News

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस ने प्राइम वन स्टूडियो का उद्घाटन किया, फिल्म रामायण के साथ ऑस्कर जीतने की उम्मीद जताई

Amar Ujala
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस ने प्राइम वन स्टूडियो का उद्घाटन किया, फिल्म रामायण के साथ ऑस्कर जीतने की उम्मीद जताई
Full News
Share:

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार को मुंबई में प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा के ‘प्राइम वन’ स्टूडियो का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने फिल्ममेकर की आने वाली फिल्म ‘रामायण’ के बारे में भी बात की। उन्होंने यह तक कह दिया कि अगर नितेश तिवारी की रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश स्टारर ‘रामायण’ ऑस्कर नहीं जीतती है, तो उन्हें निराशा होगी। इवेंट के दौरान, जो प्राइम फोकस स्टूडियो के फेज 1 प्लान का हिस्सा था, सीएम फडणवीस ने ‘रामायण’ को लेकर काफी तारीफ की। उन्होंने कहा, ‘अगर ‘रामायण’ को एकेडमी अवॉर्ड नहीं मिलता, तो मुझे निराशा होगी।’ यानी उन्होंने साफ तौर पर उम्मीद जताई कि यह फिल्म ऑस्कर अपने नाम कर सकती है।

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Amar Ujala

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.