Achira News Logo
Achira News

महाराष्ट्र के रावेर में गणपति विसर्जन के दौरान सड़क जाम होने से 2-3 लोग घायल

India TV
महाराष्ट्र के रावेर में गणपति विसर्जन के दौरान सड़क जाम होने से 2-3 लोग घायल
Full News
Share:

: महाराष्ट्र के जलगांव के रावेर में घरेलू गणपति विसर्जन के दौरान रास्ता रोकने को लेकर रविवार शाम दो गुटों के बीच विवाद हो गया। पहले दोनों पक्षों में कहासुनी हुई और देखते ही देखते विवाद ने पथराव का रूप ले लिया। इस घटना में 2 से 3 लोगों के घायल होने की प्राथमिक जानकारी सामने आई है। घटना के बाद इलाके में तनाव है लेकिन शांति बनी हुई है। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस का कड़ा बंदोबस्त तैनात किया गया है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाह पर विश्वास न करें और अफवाहें न फैलाएं। इस मामले में रावेर पुलिस ने दंगा, पथराव और एट्रोसिटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। घटना की जानकारी मिलते ही जलगांव के जिला पुलिस अधीक्षक श्रीकांत धीवरे और अपर पुलिस अधीक्षक संदीप गावित ने रावेर पहुंचकर घटनास्थल और आसपास के इलाके का जायजा लिया। फिलहाल स्थिति पुलिस के नियंत्रण में है और पूरे मामले की आगे की जांच की जा रही है। इससे पहले यूपी के गाजियाबाद के साहिबाबाद में गणपति विसर्जन के दौरान हंगामा मच गया था। इस दौरान डीजे बजाने को लेकर पहले से चल रहा विवाद भड़क गया और जमकर मारपीट शुरू हो गई थी। ऐसे में कई लोग घायल हो गए थे और घटना का वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें नजर आ रहा था कि लोग एक-दूसरे को गिरा-गिराकर पीट रहे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, विवाद की जड़ डीजे बना था। दरअसल गणपति स्थापना के दौरान ही दोनों पक्षों के बीच डीजे बजाने को लेकर कहासुनी हुई थी। हालांकि, उस समय मामला किसी तरह शांत हो गया लेकिन रविवार को विसर्जन के दौरान जब दोनों पक्ष आमने-सामने आए, तो विवाद भड़क गया और जमकर मारपीट शुरू हो गई। कुछ युवकों ने दूसरे पक्ष का जीटी रोड तक पीछा किया। गणेश विसर्जन के दौरान इस तरह की घटनाएं वाकई शर्मनाक हैं। ऐसे मामलों पर नकेल कसने के लिए पुलिस को सख्त एक्शन लेना चाहिए। लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर, गणपति के पैर भी छुए, बोले- 'यहां की ऊर्जा अद्भुत है'

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: India TV

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.