Achira News Logo
Achira News

महाराष्ट्र में सड़क दुर्घटना में आई. आई. टी. के तीन छात्रों की मौत

DNA Hindi
महाराष्ट्र में सड़क दुर्घटना में आई. आई. टी. के तीन छात्रों की मौत
Full News
Share:

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. जिसमें तीन IIT स्टूडेंट्स की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसा खोपोली के पास मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर हुआ. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया. वहीं, घायल छात्र को अस्पताल में भर्ती कराया. जानकारी के मुताबिक, हादसा सुबह करीब 10 बजे पनवेल एग्जिट के पास हुआ. बताया जा रहा है कि एक ट्रक को ओवरटेक करने के चक्कर में छात्रों की SUV पलट गई. सभी छात्र खंडाला घाट ट्रिप से वापस पवई के आईआईटी-बी कैंपस लौट रहे थे. छात्रों की पोलो कार की स्पीड इतनी तेज थी कि ट्रक से टकराने के बाद कई बार पलटी मारी और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. हादसे की जो तस्वीर सामने आई है, उसमें कार का कचूमर बन गया. LATEST Attention passengers! Mumbai train services to be affected b GST 2.0 boosts big Navratri sales for Hyundai, Maruti Suzuki Kartik Aaryan makes HUGE investment in Mumbai, buys property PM Modi dials Russian PM Putin over Ukraine strategy amid Tr BAD news for India Pharma, US President Donald Trump slaps 1 Attention passengers! Mumbai train services to be affected b GST 2.0 boosts big Navratri sales for Hyundai, Maruti Suzuki Kartik Aaryan makes HUGE investment in Mumbai, buys property PM Modi dials Russian PM Putin over Ukraine strategy amid Tr BAD news for India Pharma, US President Donald Trump slaps 1 पुलिस को जांच में पता चला है कि कार में कुल 4 स्टूडेंट्स सवार थे. हादसे में तीन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल छात्र का खालापुर के अस्पताल में इलाज चल रहा है. उसकी हालत भी नाजुक बताई जा रही है. हादसे में मारे गए छात्रों की पहचान जयपुर के श्रेयांश शर्मा (22), नासिक के ओमकार बोरसे (22) और नागपुर के लय भट्ट (23) के रूप में हुई है. प्रारंभिक जांच में पता चला है कि चार छात्रों का एक ग्रुप खंडाला घाट सूर्योदय देखने के लिए सुबह करीब 5 बजे पवई के IIT कैंपस से निकला था, लेकिन वापसी के दौरान उनकी कार हादसे का शिकार हो गई. पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है. अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारेगूगल,फेसबुक,x,इंस्टाग्राम,यूट्यूबऔरवॉट्सऐपकम्युनिटी से

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: DNA Hindi

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.

महाराष्ट्र में सड़क दुर्घटना में आई. आई. टी. के तीन छात्रों की मौत | Achira News