Achira News Logo
Achira News

महिला की हत्या कर शव नदी में फेंकने के आरोप में पति और मालकिन गिरफ्तार

Amar Ujala
महिला की हत्या कर शव नदी में फेंकने के आरोप में पति और मालकिन गिरफ्तार
Full News
Share:

इंस्पेक्टर अरुण कुमार के मुताबिक 30 जुलाई की रात करीब 12:30 बजे उमेंद्र ने अंजली को घर के बाहर बुलाकर कार में बैठाया। उस समय आरती भी घर के पास मौजूद थी। कार में पति-पत्नी के बीच विवाद और मारपीट होने लगी। इसी दौरान आरती कार में पहुंची। आरोप है कि उमेंद्र और आरती ने मिलकर अंजली का गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद उसकी साड़ी में पत्थर बांधकर शव इटौंजा क्षेत्र में नदी में फेंक दिया। पत्थर ठीक से नहीं बंधने के कारण शव पानी में उतराने लगा।विज्ञापनहत्या के बाद उमेंद्र घर पहुंचा और अंजली के जेवर आरती को दे दिए। शुक्रवार सुबह उसने ससुरालवालों को फोन कर बताया कि अंजली देर रात घर से कहीं चली गई है। इसके बाद वह खुद थाने पहुंचा और गुमशुदगी दर्ज कराई।जांच में भूमिका संदिग्ध मिलने पर पुलिस ने पूछताछ की। उमेंद्र ने आरती के साथ हत्या की बात कबूल की। रविवार को दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। वारदात में इस्तेमाल कार और अंजली के जेवर बरामद हुए हैं। अंजली के भाई पुष्पेंद्र ने छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Amar Ujala

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.