UGC NET December परीक्षा में हिस्सा लेने वाले उम्मीदवारों का इंतजार आज खत्म हो सकता है. बताया जा रहा है कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से UGC NET दिसंबर 2025 के नतीजे जारी किए जा सकते हैं. एजेंसी की ओर से आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर परीक्षा के रिजल्ट जारी कर दिए जाएंगे. यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा का आयोजन 31 दिसंबर से 7 जनवरी 2026 के बीच किया गया था. एजेंसी ने कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में कई शिफ्ट में 85 विषयों के लिए परीक्षा का आयोजन किया था. हालांकि, अभी एनटीए की ओर से रिजल्ट जारी होने के टाइम की जानकारी नहीं दी गई है. ऐसे में माना जा रहा है कि बुधवार को कभी भी परीक्षा के रिजल्ट जारी किए जा सकते हैं. परीक्षा के नतीजे जारी होने के बाद उम्मीदवार Application Number और डेट ऑफ बर्थ के जरिए अपना रिजल्ट देख सकते हैं. रिजल्ट के बाद क्या करना होगा? बता दें कि जो उम्मीदवार जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) के लिए क्वालिफाई करते हैं, उन्हें फेलोशिप का फायदा उठाने के लिए तीन साल के अंदर PhD प्रोग्राम में एडमिशन लेना होगा. एक बार एनरोल होने के बाद, वे UGC के नियमों के अनुसार फाइनेंशियल सपोर्ट के लिए एलिजिबल होंगे. जो लोग असिस्टेंट प्रोफेसर एलिजिबिलिटी के लिए NET क्लियर करते हैं, वे उन यूनिवर्सिटी और कॉलेजों में टीचिंग पोजीशन के लिए अप्लाई कर सकते हैं जो NET को क्वालिफाइंग क्राइटेरिया मानते हैं.
यू. जी. सी. एन. ई. टी. दिसंबर 2025 के परिणाम आज आने की उम्मीदः यहां देखें अपने अंक
Aaj Tak•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Aaj Tak
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.