Achira News Logo
Achira News

युजवेंद्र चहल ने आईपीएल 2026 से पहले शराब पीना छोड़ दिया, पंजाब किंग्स के लिए प्रयास करने का लक्ष्य रखा

Live Hindustan
युजवेंद्र चहल ने आईपीएल 2026 से पहले शराब पीना छोड़ दिया, पंजाब किंग्स के लिए प्रयास करने का लक्ष्य रखा
Full News
Share:

IPL 2026 का आगाज होने में कुछ ही दिनों का समय रह गया है, ऐसे में अधिकतर खिलाड़ियों ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। 2 महीने तक चलने वाले इस टूर्नामेंट के लिए खिलाड़ी अपनी फिटनेस पर भी पूरी तरह ध्यान दे रहे हैं। पंजाब किंग्स के स्पिनर युजवेंद्र चहल ने अपनी निजी जिंदगी में आए एक बड़े बदलाव के बारे में बात की है। चहल के लिए पिछला कुछ समय अच्छा नहीं रहा है, वह काफी उतार-चढ़ाव से गुजरें हैं। इस दौरान उन्होंने कुछ गलत चीजों का भी सेवन शुरू कर दिया था। हालांकि उन्होंने बताया कि वह 6 महीने से इन सबसे दूर हैं और आईपीएल में अपनी टीम के लिए 100 नहीं बल्कि 150 प्रतिशत देने के लिए तैयार हैं। एबी डी विलियर्स के यूट्यूब पर बात करते हुए चहल ने बताया कि उन्होंने शराब पीना छोड़ दिया है। इसके जवाब में, साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान ने जोर से खुशी जाहिर की और भारतीय स्पिनर के इस फैसले की तारीफ की। युजवेंद्र चहल ने कहा "मैंने शराब पीना छोड़ दिया है, और इसे छह महीने से ज़्यादा हो गए हैं। अब मैं 35 साल का हूं, इसलिए मैं ज्यादा एक्टिव रहना चाहता हूं और अपनी टीम के लिए अपना 150% देना चाहता हूं। एक सीनियर खिलाड़ी के तौर पर, मैं चाहता हूं कि IPL में लोग मुझसे कुछ सीखें।" पंजाब किंग्स का दिल पिछली बार फाइनल में आरसीबी ने तोड़ा था, जब 6 रनों से खिताबी मुकाबला जीतकर बेंगलुरु ने पहली बार ट्रॉफी उठाई थी। चहल का कहा कि फाइनल में उन्हें एक गेंदबाज की कमी खली थी, अगर वह होता तो नतीजा कुछ और होता। चहल ने कहा, “फाइनल में हमें जानसेन की कमी खली, क्योंकि वह वहां मौजूद नहीं थे। अगर वह वहां होते, तो हम निश्चित रूप से चैंपियनशिप जीत जाते। पूरे टूर्नामेंट में जिस तरह से उन्होंने गेंदबाजी की, वह शानदार थी; और बल्लेबाज़ी में भी, वह आखिर में दो-तीन छक्के लगाने में सक्षम थे। जिस तरह से वह अब गेंदबाजी कर रहे हैं, उससे हमारा आत्मविश्वास और भी बढ़ गया है। विरोधी टीम के ओपनर्स के लिए यह आसान नहीं होने वाला है।”

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Live Hindustan

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.

युजवेंद्र चहल ने आईपीएल 2026 से पहले शराब पीना छोड़ दिया, पंजाब किंग्स के लिए प्रयास करने का लक्ष्य रखा | Achira News