Achira News Logo
Achira News

यात्रा जांच के बीच एस. वी. यू. ने अभिलाषा शर्मा के घर पर छापा मारा

Amar Ujala
यात्रा जांच के बीच एस. वी. यू. ने अभिलाषा शर्मा के घर पर छापा मारा
Full News
Share:

स्पेशल विजिलेंस यूनिट ने बेली रोड से सटे अभिलाषा शर्मा के सरकारी आवास पर धावा बोला है। एसवीयू ने अभिलाषा शर्मा से उनकी यात्राओं से संबंधित कागजात भी मांगे हैं, क्योंकि मीडिया में लंबे समय से यही जानकारी आ रही थी कि वह विदेश यात्रा पर गई थीं। बताया जा रहा है कि एसवीयू को अभिलाषा शर्मा के विदेश जाने का प्रमाण अब तक नहीं मिला है। उनका पासपोर्ट भी देखा जा रहा है। इसके अलावा उनकी पर्यटन यात्रा के खर्च और उसके लिए भुगतान का विवरण भी मांगा गया है, क्योंकि आरोप है कि रिशुश्री ने यह प्रायोजित किया था। एसवीयू की टीम यह भी देख रही है कि अभिलाषा शर्मा रिशुश्री को लाभ देने वाले पदों पर रही हैं या नहीं और रिशुश्री की डायरी में दर्ज उपहार आदि वास्तव में उनके पास हैं या नहीं?विज्ञापनविज्ञापनबिहार सरकार के टेंडरों में कमीशनखोरी का सिंडिकेट चला रहे रिशुश्री की गिरफ्तारी के बाद ही अभिलाषा शर्मा और योगेश सागर को निलंबित कर दिया गया था। बताया गया था कि रिशुश्री के मोबाइल चैट और डायरियों में इन्हें भइया-दीदी की तरह संबोधित किए जाने के बाद फौरी तौर पर यह कार्रवाई की गई। निलंबन से पहले इनसे शोकॉज भी नहीं किया गया था और न इस मामले में प्राथमिकी ही दर्ज हुई थी। अब करीब 20 दिन बाद जांच एजेंसी ने पूछताछ के लिए इनके घरों पर धावा बोला है। आईएएस योगेश सागर के आईएएस कॉलोनी के मकान नंबर E-2/10 पर कागजातों की पड़ताल करते हुए देखा जा रहा है कि यह जहां पदस्थापित रहे हैं, वहां रिशुश्री का नेटवर्क कैसे काम कर रहा था और किस तरह का फायदा उठाया गया? रिशुश्री और योगेश सागर के जुड़ाव को साबित करने के लिए तकरीबन दो दर्जन सवालों के साथ जांच एजेंसी ने धावा बोला है।रिशुश्री की गिरफ्तारी के साथ ही यह सामने आ गया था कि इससे जुड़े दस्तावेज बेउर के एसके विहार कॉलोनी स्थित मातृस्वा इंफ्रा के कार्यालय और इससे जुड़े लोगों के पास मिलेंगे। ऐसे में 28 मई को गिरफ्तार रिशुश्री से जुड़ी कंपनी मातृस्वा इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक पवन कुमार के घर पर अब जाकर स्पेशल विजिलेंस यूनिट की टीम पहुंची है। यहां कंपनी के सरकारी टेंडरों से जुड़े दस्तावेजों की जांच और उसी से संबंधित पूछताछ चल रही है।

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Amar Ujala

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.