Uttar Pradesh BEd Exam 2026 Registration Date:यूपी में बीएड में एडमिशन की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए अच्छी खबर है। बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी, झांसी ने यूपी बीएड जेईई 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 10 फरवरी 2026 से शुरू होगी। परीक्षा का आयोजन अप्रैल में होगा। जो भी कैंडिडेट्स यूपी बीएड में एडमिशन लेना चाहते हैं तो वे यहां सभी डिटेल्स देख सकते हैं।10 फरवरी से 10 मार्च 2026 तक कर सकेंगे आवेदनऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार, 2 साल केबीएड कोर्स में एडमिशनके लिए आवेदन प्रक्रिया 10 फरवरी 2026 से शुरू होकर 10 मार्च 2026 तक चलेगी। यानी अप्लाई करने के लिए कैंडिडेट्स को लगभग एक महीने का समय मिलेगा। आवेदन के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट bujhansi.ac.in पर विजिट करना होगा।यूपी बीएड एडमिशन 2026 के लिए योग्यताउत्तर प्रदेश बीएडएडमिशनके लिए योग्यता में कैंडिडेट के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से बैचलर या मास्टर्स की डिग्री होना जरूरी है। अलग-अलग कैटेगरी के लिए मिनिमम पासिंग मार्क्स क्राइटेरिया भी है। ग्रेजुएशन या पोस्ट-ग्रेजुएशन में Gen और OBC के लिए न्यूनतम अंक 50 प्रतिशत और SC/ST के लिए 45 प्रतिशत अंक होना जरूरी है। वहीं, BE/BTech या इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स के लिए न्यूनतम 55 प्रतिशत अंक का क्राइटेरिया है।UP BEd JEE 2026 के लिए डिटेल्सयहां कैंडिडेट्स यूपी बीएड जेईई 2026 नोटिफिकेशन जारी होने के बाद महत्वपूर्ण तिथियां देख सकते हैं-UP BEd JEE 2026महत्वपूर्ण तिथियांनोटिफिकेशन जारी होने की तिथि1 फरवरी 2026ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत10 फरवरी 2026ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि10 मार्च 2026प्रवेश परीक्षा20-25 अप्रैल 2026परिणाम की घोषणा25-30 मई 2026काउंसलिंग की शुरुआत और समापन1-25 जून 2026प्रवेश की अंतिम तिथि28 जून 2026शैक्षणिक सत्र की शुरुआत1 जुलाई 2026यूपी बीएड जेईई के लिए आवेदन फीसयूपी बीएड जेईई के लिए आवेदन फीस कैटेगरी के अनुसार अलग-अलग है। जनरल, ओबीसी और दूसरे राज्यों के कैंडिडेट्स को 1400 रुपये एप्लीकेशन फीस देनी होगी। वहीं, SC और ST कैटेगरी के कैंडिडेट्स को 700 रुपये फीस देनी होगी।UP BEd Admission 2026 Notification चेक करेंकैसे करें रजिस्ट्रेशन?यूपी बीएड एडमिशन के लिए एप्लीकेशन फाॅर्म इन स्टेप्स से भर सकते हैं-स्टेप 1- कैंडिडेट्स सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट bujhansi.ac.in पर जाएंस्टेप 2- विंडो ओपन होने पर UP BEd Admission 2026 के लिंक पर क्लिक करेंस्टेप 3- अब नया रजिस्ट्रेशन करके लॉगिन डिटेल्स भरेंस्टेप 4- अब आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी को फिल करेंस्टेप 5- मांगे गए डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें और एप्लीकेशन फीस सबमिट करेंस्टेप 6- अंत में फाॅर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट ले सकते हैं।UP BEd Entrance परीक्षा तिथि और रिजल्ट डेटयूपी बीएड एंट्रेंस एग्जाम का आयोजन 20 अप्रैल से 25 अप्रैल 2026 के बीच किया जाएगा। परीक्षा अलग-अलग शिफ्ट में आयोजित हो सकती है। परीक्षा का रिजल्ट 25 मई से 30 मई 2026 के बीच जारी किया जाएगा। रिजल्ट के बाद मेरिट के आधार काउंसलिंग शुरू होगी, जिसके लिए 1 से 25 जून 2026 तक का समय निर्धारित है।
यूपी बीएड जे. ई. ई. 2026: उत्तर प्रदेश में प्रवेश के लिए पंजीकरण तिथि घोषित
Navbharat Times•
Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Navbharat Times
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.