पुलिस के अनुसार, तनुज (21) निवासी मुरादनगर, जिला गाजियाबाद और किशन (22) निवासी गाजियाबाद यूपी, हरिद्वार से गंगाजल भरकर अपने गंतव्य की ओर लौट रहे थे। शनिवार की दोपहर रास्ते में बढ़ेड़ी राजपूतान गांव के पास निर्माणाधीन फ्लाईओवर के नीचे दोनों कुछ देर विश्राम करने के लिए बैठ गए। इसी दौरान वहां रखा भारी लोहे का गाटर अचानक खिसककर उनके ऊपर आ गिरा। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।विज्ञापनसूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को निजी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मृतकों के साथ चल रहे अन्य कांवड़ यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। क्षेत्राधिकारी संजय चौहान ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।विज्ञापनसाथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि निर्माणाधीन फ्लाईओवर के नीचे भारी लोहे का गाटर किस परिस्थिति में रखा गया था। वहां सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं। मृतकों के परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी गई है।
यूपी में दो युवाओं का रहस्यमय ढंग से गायब होना
Amar Ujala•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Amar Ujala
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.