UPMSB UP Board 10th 12th Result 2026:इस सालयूपी बोर्ड10वीं 12वीं की परीक्षा देने वाले लाखों स्टूडेंट्स अब अपने बोर्ड रिजल्ट की प्रतीक्षा कर रहे हैं। एग्जाम समाप्त हुए एक हफ्ते से ज्यादा का समय हो गया है। ऐसे में बोर्ड ने बिना कोई देर किए स्टूडेंट्स की कॉपियों की चेकिंग भी शुरू कर दी है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा कॉपी चेकिंग के लिए 200 से ज्यादा सेंटर्स बनाए गए हैं।10वीं 12वीं उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का काम समाप्त होने के बाद यूपी बोर्ड रिजल्ट जारी करने में ज्यादा समय नहीं लगाएगा। जानें इस साल यूपी बोर्ड हाई स्कूल और इंटर का रिजल्ट कब तक आ सकता है? संभावनाएं क्या कहती हैं?1 अप्रैल तक UP बोर्ड की कॉपी चेकिंगयूपी में 10वीं और 12वीं की परीक्षा 18 फरवरी से शुरू होकर 12 मार्च तक आयोजित की गई थी। वहीं बोर्ड ने 18 मार्च 2026 से दोनों परीक्षाओं कीकॉपियों का मूल्यांकनशुरू कर दिया है। जो 1 अप्रैल 2026 तक जारी रहेगा। हालांकि 21 मार्च ईद-उल-फितर और 26 मार्च 2026 को राम नवमी के मौके पर कॉपी चेकिंग का काम नहीं किया जाएगा। इन दोनों दिनों पर अवकाश रहने के कारण उत्तर पुस्तिकाओं का कार्य स्थगित किया गया है। यह जानकारी खुद माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश द्वारा अपने एक्स हैंडल (पूर्व ट्विटर) पर साझा की गई है।यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट कब?अगर 1 अप्रैल को बोर्ड की कॉपियों का मूल्याकंन का कार्य समाप्त हो जाएगा तो UPMSP 10वीं 12वीं का रिजल्ट 15- 20 अप्रैल 2026 तक जारी कर सकता है। पिछले दो वर्षों के रिजल्ट को देखते हुए यह पूरी संभावना है। 2025 में 10वीं 12वीं की कॉपियों का मूल्याकंन 2 अप्रैल 2025 को पूरा कर लिया गया था, जिसके बादहाई स्कूल इंटर का रिजल्ट25 अप्रैल 2025 को घोषित हो गया था।वहीं 2024 में 10वीं 12वीं की कॉपी चेकिंग 31 मार्च तक कर ली गई थी। इसके बाद 20 अप्रैल 2024 को रिजल्ट का ऐलान हुआ था। दोनों सालों में देखें तो कॉपी चेकिंग के बाद यूपी बोर्ड 20-25 दिनों में रिजल्ट घोषित करता आया है। ऐसे में इस बार भी परिणाम इसी अवधि में आ सकता है।यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट कैसे देखें?यूपीएमएसपी बोर्ड द्वारा 10वीं और 12वीं के नतीजे अपनी आधिकारिक वेबासइट upresults.nic.in पर घोषित किए जाएंगे। आपको यहां अपनी क्लास का रिजल्ट देखने का लिंक दिया जाएगा। जिसमे अपनी डिटेल्स भरकर आप रिजल्ट चेक कर सकेंगे। यहां आप इसके स्टेप्स भी देख सकते हैं।परिणाम जैसे ही घोषित होंगे आपको रिजल्ट की ऑफिशियल वेबसाइट upresults.nic.in पर जाना होगा।वेबसाइट ओपन होने के बाद आपके सामने UP Board 10th Result 2026 और UP Board 12th Result 2026 जैसे टैब आ जाएंगे।अपनी क्लास के मुताबिक टैब पर क्लिक करें।अपना रोल नंबर भरें। इसके बाद न्यूमेरिक कोड भी दिए गए बॉक्स में डाल दें।सब्मिट करते ही आपकी स्क्रीन पर बोर्ड रिजल्ट आ जाएगा।आप यहीं से अपने रिजल्ट का प्रिंट आउट भी निकाल सकते हैं। यह जब आपको स्कूल से ओरिजनल मार्कशीट नहीं मिलती तब तक यही सर्टिफिकेट उसकी जगह काम करेगा।
यूपीएमएसबी ने यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के परिणाम 2026 के लिए प्रतिलिपि सत्यापन शुरू करने की घोषणा की
Navbharat Times•
Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Navbharat Times
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.