Achira News Logo
Achira News

यूपीएसएसएससी लेखपाल भर्ती के लिए अधिसूचना जारी करेगा, 2765 रिक्तियों को भरेगा

Dainik Jagran•
यूपीएसएसएससी लेखपाल भर्ती के लिए अधिसूचना जारी करेगा, 2765 रिक्तियों को भरेगा
Full News
Share:

यूपी लेखपाल भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। कार्यालय चकबंदी आयुक्त, उत्तर प्रदेश, लखनऊ की ओर से लेखपाल भर्ती के लिए जल्द ही उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) को अधियाचना भेजी जाएगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक अधियाचना भेजने के लिए कार्यवाही लगातार जारी है और जल्द ही इसको लेकर जानकारी सामने आने वाले है। प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्यभर में लेखपाल के कुल 2765 रिक्त पदों को भरा जायेगा। अन्य जानकारी विस्तृत नोटिफिकेशन जारी होने के साथ आएगी। कार्यालय चकबंदी आयुक्त द्वारा अधियाचना मिलने के बाद यूपीएसएसएससी द्वारा नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन लिए जायेंगे। उम्मीद है कि इसी महीने में भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हो सकता है। राजस्व लेखपाल पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के माध्यम से क्या जाएगा। मुख्य परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रकार के 100 प्रश्न पूछे जायेंगे जिनको हल करने के लिए उम्मीदवारों को 2 घंटे का समय प्रदान किया जाएगा। एग्जाम में सामान्य हिंदी विषय से 25 प्रश्न, गणित विषय से 25 प्रश्न, सामान्य ज्ञान से 25 प्रश्न और ग्राम्य समाज एवं विकास से 25 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक सही उत्तर के लिए अभ्यर्थी को 1 अंक प्रदान किया जाएगा। अभ्यर्थी ध्यान रखें कि इस परीक्षा में निगेटिव मार्किंग का भी प्रावधान है। प्रत्येक गलत उत्तर देने पर 0.25 अंक की कटौती की जाएगी। भर्ती से जुड़ी अधिक डिटेल यूपीएसएसएससी की ओर से अधिसूचना जारी होने के साथ जारी कर दी जाएगी। पढ़ाई और एग्जाम के लिए फ्री पर्सनल कुंडली मार्गदर्शन — अभी जानें यह भी पढ़ें- रेलवे में स्काउट्स और गाइड्स कोटा के तहत ग्रुप-C एवं D पदों पर निकली भर्ती, 6 दिसंबर तक ऑनलाइन भर सकते हैं फॉर्म

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Dainik Jagran

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.