Achira News Logo
Achira News

यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परिणाम 2026 घोषित, 2526 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया

Dainik Jagran•
यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परिणाम 2026 घोषित, 2526 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया
Full News
Share:

संघ लोक सेवा की सिविल सर्विस मुख्य परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर है। दरअसल यूपीएससी की ओर से UPSC Mains Result 2026 का एलान कर दिया गया है। बता दें, यूपीएससी मुख्य परीक्षा का आयोजन 21, 22, 23, 29 और 30 अगस्त, 2026 को किया गया था। जो उम्मीदवार मुख्य परीक्षा में शामिल हुए थे। वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पीडीएफ फॉर्मेट में रिजल्ट चेक कर सकते हैं। यूपीएससी की ओर से जारी रिजल्ट के मुताबिक मुख्य परीक्षा में कुल 2526 उम्मीदवार शॉर्टलिस्ट किए गए हैं। यूपीएससी मुख्य परीक्षा का रिजल्ट यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। यहां उम्मीदवारों की मदद के लिए रिजल्ट चेक करने के निम्नलिखित स्टेप्स बताए जा रहे हैं। उम्मीदवार इन स्टेप्स की मदद से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। जो उम्मीदवार यूपीएससी की मुख्य परीक्षा में सफल हुए हैं। उन्हें इंटरव्यू के लिए आमंत्रित किया जाएगा। बता दें, इंटरव्यू कुल 275 अंकों के लिए आयोजित कराया जाएगा। पढ़ाई और एग्जाम के लिए फ्री पर्सनल कुंडली मार्गदर्शन — अभी जानें CBSE 10th 12th Datesheet 2027: अगले वीक तक जारी हो सकती है 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा की डेटशीट, यहां से डाउनलोड करें सैंपल पेपर

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Dainik Jagran

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.