देश में हायर एजुकेशन और रिसर्च को मजबूत बनाने की दिशा में IIT दिल्ली को एक बड़ी आर्थिक सहायता मिली है.अनंत यार्डी जो यार्डी सिस्टम्स के संस्थापक और IIT दिल्ली के 1968 बैच के पूर्व छात्र हैं उन्होंने 75 करोड़ रुपये का अतिरिक्त दान देने का ऐलान किया है. इससे उनका कुल योगदान 150 करोड़ रुपये हो जाएगा. यह राशि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में रिसर्च और कैंपस के बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने में इस्तेमाल होगी. इस पहल से संस्थान में पढ़ाई, रिसर्च और सुविधाओं को नया आयाम मिलने की उम्मीद है. IIT दिल्ली को मिली इस बड़ी मदद का अहम हिस्सा यार्डी स्कूल ऑफ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के विकास में लगाया जाएगा. यह संस्थान आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग और डेटा साइंस जैसे आधुनिक क्षेत्रों में शिक्षा और रिसर्च को आगे बढ़ाने पर केंद्रित है. यहां अलग-अलग विभागों के 40 से ज्यादा शिक्षक मिलकर काम करते हैं, जिससे छात्रों को व्यावहारिक और बहु-विषयक ज्ञान मिलता है. इस स्कूल में होने वाला शोध सिर्फ तकनीक तक सीमित नहीं है. इसका उपयोग स्वास्थ्य सेवाओं, रोबोटिक्स, मौसम पूर्वानुमान, ट्रांसपोर्ट और इंडस्ट्री 4.0 जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में किया जा रहा है. इससे नई तकनीकों का विकास होगा और समाज को सीधे लाभ मिलेगा. दान की राशि का एक हिस्सा कैंपस के विकास और सुधार पर भी खर्च किया जाएगा. इसके तहत नए हॉस्टल और शैक्षणिक भवन बनाए जाएंगे. यह कदम बढ़ती छात्र संख्या और बेहतर सुविधाओं की जरूरत को ध्यान में रखकर उठाया गया है. अनंत यार्डी ने अपने छात्र जीवन को याद करते हुए कहा कि IIT दिल्ली ने उन्हें मजबूत आधार दिया, जिसकी वजह से वो जीवन में आगे बढ़ सके. उनका यह योगदान संस्थान के प्रति आभार का प्रतीक है. आईआईटी दिल्ली के निदेशक रंगन बनर्जी ने इस दान को दूरदर्शी पहल बताया, उन्होंने कहा कि इससे AI रिसर्च को नई ताकत मिलेगी और विश्वस्तरीय सुविधाएं विकसित करने में मदद मिलेगी. यह दान न केवल रिसर्च को बढ़ावा देगा, बल्कि छात्रों के लिए बेहतर माहौल भी तैयार करेगा. साथ ही, यह कदम दिखाता है कि संस्थान के पूर्व छात्र अपने कॉलेज के विकास में अहम भूमिका निभा रहे हैं.
यार्डी ने एआई अनुसंधान और बुनियादी ढांचे के विकास के लिए आईआईटी दिल्ली को अतिरिक्त 75 करोड़ रुपये का दान दिया
TV9 Hindi•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: TV9 Hindi
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.