Achira News Logo
Achira News

राइजिंग स्टारः नोएडा की क्रिकेटर मीनू यादव उत्तर प्रदेश की सीनियर महिला एकदिवसीय टीम में चुनी गईं

Amar Ujala
राइजिंग स्टारः नोएडा की क्रिकेटर मीनू यादव उत्तर प्रदेश की सीनियर महिला एकदिवसीय टीम में चुनी गईं
Full News
Share:

नोएडा। सेक्टर-122 स्थित पर्थला खंजरपुर निवासी उभरती क्रिकेटर मीनू यादव का उत्तर प्रदेश की सीनियर महिला एकदिवसीय क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। उनके चयन की खबर मिलते ही परिवार के साथ-साथ पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। मीनू यादव सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष सूबे यादव की पुत्री हैं और लंबे समय से अपने खेल के दम पर पहचान बना रही हैं।और पढ़ेंTrending Videosयह वीडियो/विज्ञापन हटाएंचयन प्रक्रिया के तहत लखनऊ में पहले दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया था। इसके बाद चार दिवसीय कैंप में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर एकदिवसीय टीम का चयन किया गया। मीनू यादव ने इस दौरान अपने शानदार खेल से चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा। वह तेज गेंदबाज होने के साथ-साथ बैटिंग में भी टीम के लिए उपयोगी साबित हो सकती हैं। उत्तर प्रदेश महिला एकदिवसीय टीम 6 फरवरी से गुजरात के राजकोट में शुरू होने वाली वनडे ट्रॉफी में हिस्सा लेगी।विज्ञापनविज्ञापनमीनू यादव के लिए यह मौका उनके कॅरिअर का अहम पड़ाव माना जा रहा है, जहां वह राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। मीनू के चयन पर वरिष्ठ सपा नेता राघवेंद्र दुबे ने कहा कि मीनू यादव ने अपने परिश्रम, अनुशासन और प्रतिभा के बल पर पूरे नोएडा का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि बेटियां आज हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और मीनू जैसी खिलाड़ी अन्य लड़कियों के लिए प्रेरणा बनेंगी। स्थानीय खेल प्रेमियों और परिचितों ने भी मीनू यादव को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Amar Ujala

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.

राइजिंग स्टारः नोएडा की क्रिकेटर मीनू यादव उत्तर प्रदेश की सीनियर महिला एकदिवसीय टीम में चुनी गईं | Achira News