Achira News Logo
Achira News

रिकोशे के विवादित ट्वीट ने कुश्ती की दुनिया में हलचल मचा दी

Navbharat Times
रिकोशे के विवादित ट्वीट ने कुश्ती की दुनिया में हलचल मचा दी
Full News
Share:

नई दिल्ली:रेसलिंग की दुनिया में अक्सर सुर्खियां बटोरने के लिए खिलाड़ी विवादित बयानों का सहारा लेते हैं लेकिन पूर्व WWE स्टार और मौजूदा AEW रेसलर रिकोशे के एक हालिया ट्वीट ने एक बड़ा बवंडर खड़ा कर दिया है। साल 2024 में AEW से जुड़ने के बाद से रिकोशे अपने बेबाक और कड़वे सोशल मीडिया पोस्ट्स के लिए जाने जाते हैं पर इस बार मामला हाथ से निकल गया। रिकोशे ने एक महिला के मल्टीपल स्केलेरोसिस जैसी गंभीर बीमारी से जूझने को लेकर एक संवेदनहीन टिप्पणी कर दी जिसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस का गुस्सा फूट पड़ा।पत्नी को मिली जान से मारने की धमकीविवाद बढ़ता देख रिकोशे ने तुरंत अपनी गलती मान ली और माफीनामा जारी किया लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। इस विवाद की आंच उनकी पत्नी और मशहूर पूर्व WWE रिंग अनाउंसर सामंथा इर्विन तक भी पहुंच गई। सामंथा ने इंस्टाग्राम के जरिए खुलासा किया कि रिकोशे की इस हरकत के बाद उन्हें जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। लगातार बढ़ती नफरत और ट्रोलिंग से बचने के लिए सामंथा को अपना ट्विटर अकाउंट तक डीएक्टिवेट करना पड़ा।सोशल मीडिया पर करते हैं टिप्पणीरिकोशे पिछले कुछ समय से अपनी पूर्व कंपनी WWE और साथी रेसलर्स के खिलाफ नकारात्मक टिप्पणी करने के लिए चर्चा में रहे हैं। माना जा रहा है कि बीमार महिला पर किया गया उनका हालिया कमेंट उनके ऑन-स्क्रीन कैरेक्टर का हिस्सा हो सकता था लेकिन फैंस ने इसे निजी स्तर पर लिया। इस घटना ने रिकोशे के प्रोफेशनल करियर की उपलब्धियों पर भी ग्रहण लगा दिया है जबकि वह हाल ही में AEW नेशनल चैंपियन बनकर सफलता की ऊंचाइयों को छू रहे थे।मैदान पर प्रदर्शन की बात करें तो रिकोशे ने 2025 के AEW फुल गियर में पहला नेशनल चैंपियन बनकर इतिहास रचा था। हालांकि हाल ही में AEW रेवोल्यूशन 2026 पे-पर-व्यू से ठीक पहले हुए जीरो ऑवर शो में उन्होंने अपना टाइटल गंवा दिया। 21 खिलाड़ियों वाले ब्लैकजैक बैटल रॉयल में जैक पेरी ने उन्हें मात दी।

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Navbharat Times

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.

रिकोशे के विवादित ट्वीट ने कुश्ती की दुनिया में हलचल मचा दी | Achira News