Achira News Logo
Achira News

रक्षा मंत्री सिंह संगम शहर में नॉर्थ टेक सिम्पोजियम-2026 का उद्घाटन करेंगे

Amar Ujala
रक्षा मंत्री सिंह संगम शहर में नॉर्थ टेक सिम्पोजियम-2026 का उद्घाटन करेंगे
Full News
Share:

विस्तारAdd as a preferredsource on googleकेंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रविवार से संगम नगरी के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। वह ''रक्षा त्रिवेणी संगम'' की थीम पर आयोजित नार्थ टेक सिम्पोजियम-2026 का उद्घाटन करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रक्षा मंत्री रविवार शाम 5:10 बजे वायुसेना के विशेष विमान से बमरौली एयरपोर्ट पहुंचेंगे जहां से वे अरैल के लिए रवाना होंगे।और पढ़ेंTrending Videosअरैल में सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ रक्षा मंत्री के दौरे की शुरुआत होगी। इसमें सेना के बैंड की धुनों के बीच देशभक्ति का जज्बा देखने को मिलेगा। इस कार्यक्रम में तीनों सेनाओं के उच्चाधिकारी मौजूद रहेंगे। सुरक्षा और प्रोटोकॉल के चलते इस कार्यक्रम में आम जनता और मीडिया का प्रवेश वर्जित रखा गया है।विज्ञापनविज्ञापनएमईएस आईबी कैंट में रात्रि विश्राम के बाद चार मई सोमवार को रक्षा मंत्री न्यू कैंट में नार्थ टेक सिम्पोजियम-2026 का औपचारिक उद्घाटन करेंगे। इस कार्यक्रम में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान भी शामिल होंगे। वह न्यू कैंट में होने वाली प्रदर्शनी में भी शिरकत करेंगे। प्रदर्शनी के आधिकारिक शुभारंभ, निरीक्षण, डेमो और अभिभाषण के बाद सुबह 11:35 बजे दिल्ली रवाना होंगे।सिम्पोजियम में जुट रहे हैं रक्षा विशेषज्ञसेना की उत्तरी और मध्य कमान की ओर से संयुक्त रूप से आयोजित इस तीन दिवसीय सिम्पोजियम में देशभर के रक्षा विशेषज्ञ, स्टार्टअप्स और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम जुट रहे हैं। प्रदर्शनी में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित निगरानी प्रणाली, एंटी-ड्रोन तकनीक, आर्टिलरी गन सिस्टम और उन्नत संचार प्रणालियों का सजीव प्रदर्शन किया जाएगा।रक्षा मंत्री उद्घाटन के बाद सैन्य रणनीतियों और नई तकनीकों पर आयोजित परिचर्चा में भी शामिल होंगे। चार से छह मई तक चलने वाले इस मुख्य आयोजन में रक्षा क्षेत्र के नवाचारी अपने अत्याधुनिक हथियारों और उपकरणों का लाइव डेमो देंगे। इस कार्यक्रम के समापन पर छह मई को सीएम योगी आदित्यनाथ भी शामिल होंगे।

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Amar Ujala

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.

रक्षा मंत्री सिंह संगम शहर में नॉर्थ टेक सिम्पोजियम-2026 का उद्घाटन करेंगे | Achira News