Achira News Logo
Achira News

रांची क्षेत्र में अगले पांच दिनों में तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट की उम्मीद है

Dainik Jagran•
रांची क्षेत्र में अगले पांच दिनों में तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट की उम्मीद है
Full News
Share:

राजधानी रांची समेत आसपास के जिलों में अगले पांच दिनों में 3 से 4 डिग्री तक तापमान गिरने की संभावनाएं जताई जा रही है। जिससे सुबह और देर रात ठंड का असर बढ़ेगा। पूरे राज्य में मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदलने लगा है। रांची के आसपास घाटी क्षेत्रों में कुहासे और धुंध का असर भी दिखने लगा है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची से जारी पूर्वानुमान में बताया गया है कि अगले पांच दिनों के दौरान राज्य के न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने का अनुमान है। इससे सुबह और रात के समय ठंड बढ़ेगी। मौसम केंद्र रांची के अनुसार, 6 से 8 नवंबर तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में सुबह हल्का कोहरा या धुंध छाने के बाद आसमान मुख्यतः साफ रहेगा। पिछले 24 घंटे की बात करें तो राजधानी रांची में 5 नवंबर को न्यूनतम तापमान 18 डिग्री रहा, जबकि 6 से 8 नवंबर तक न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 27 से 28 डिग्री के बीच रह सकता है। पिछले 24 घंटे के दौरान जगन्नाथपुर में सबसे अधिक 31.7 डिग्री और लातेहार में सबसे कम 15.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। रांची में अधिकतम तापमान 27.6 और न्यूनतम 19.4 डिग्री, जबकि जमशेदपुर में अधिकतम 31.6 और न्यूनतम 24.1 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, पश्चिमी सिंहभूम के मझगांव में सर्वाधिक 29.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई। पूर्वी सिंहभूम के बहरागोड़ा में 16.6 मिमी, डुमरिया में 16.4 मिमी और पोटका में 2.8 मिमी वर्षा हुई। वहीं, रांची और जमशेदपुर में वर्षा नहीं होने के बाद मौसम सामान्य बना हुआ है।

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Dainik Jagran

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.