Achira News Logo
Achira News

राजकिया पॉलिटेक्निक वार्षिक खेल प्रतियोगिता मशाल दौड़ और प्रतियोगिताओं के साथ शुरू हुई

Amar Ujala
राजकिया पॉलिटेक्निक वार्षिक खेल प्रतियोगिता मशाल दौड़ और प्रतियोगिताओं के साथ शुरू हुई
Full News
Share:

फोटो-और पढ़ेंTrending Videosयह वीडियो/विज्ञापन हटाएंगौचर। राजकीय पाॅलीटेक्निक की दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुभारंभ पिछले वर्ष के चैंपियन रहे आयुष व अंजलि की मशाल दौड़ से हुआ। इस मौके पर मार्च पास्ट परेड और छात्राओं के भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। प्रतियोगिताओं का शुभारंभ बीआरओ 66 आरसीसी के कमान अधिकारी मनोहर कुमार ने ध्वजारोहण कर किया। इस दौरान हुए गोला फेंक के बालक वर्ग में अभिषेक ने प्रथम अक्षय ने द्वितीय स्थान हासिल किया जबकि बालिका वर्ग में रिया प्रथम और दिव्या द्वितीय रहीं। 800 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में साहिल ने प्रथम स्थान और आयुष ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ के बालिका वर्ग में दिव्या प्रथम और रिया द्वितीय रहीं। 200 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में आयुष ने प्रथम, प्रवीण ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर संस्थान के प्रधानाचार्य राजकुमार, मनीष नेगी, शीतल वैरवांण, अनुज कुमार, मांगेराम, आरसी मैखुरी, लक्ष्मण रावत, राकेश पाल, ज्योतसना, जीतेंद्र, द्वारिका पुरोहित आदि मौजूद रहे। संवाद

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Amar Ujala

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.

राजकिया पॉलिटेक्निक वार्षिक खेल प्रतियोगिता मशाल दौड़ और प्रतियोगिताओं के साथ शुरू हुई | Achira News